लाइव न्यूज़ :

पंजाब 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2020: कोरोना वायरस से चलते 31 मार्च तक बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, राज्य में आए तीन मामले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2020 16:51 IST

PSEB 10th 12th exam 2020 : पंजाब सरकार की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था आज रात से सेवा में नहीं होगी. इसके अलावा पंजाब स्कूल बोर्ड ने अहम फैसला लेते हुए बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी है. नई तारीखों की घोषणा 31 मार्च के बाद होगी.

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के अलावा चंडीगढ़ में एक और हरियाणा में 17 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.पंजाब से सटे राज्य राजस्थान और हरियाणा में पहले ही बोर्ड परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है.

पंजाब में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए सभी स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। साथ ही पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं भी 31 मार्च तक स्थगित कर दी गई है। ये फैसला पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है।

पंजाब में संक्रमण के मामले हुए तीन

हाल में ब्रिटेन से लौटी मोहाली की 69 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। इसके साथ ही पंजाब में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। पंजाब में कोविड 19 से संक्रमित अन्य दो मरीजों में से एक की मौत हो चुकी है। 

आज रात से बंद होगी पंजाब में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं

पंजाब में आज रात से सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बंद हो जाएंगी। 19 मार्च को पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए पहले ही 20 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी लगा चुकी है। इसके अलावा सभी आयुक्तों, उपायुक्तों, पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षकों को अपने-अपने थानों को छोड़कर न जाने के निर्देश दिए गए हैं। 

पंजाब के अस्पताल में दम तोड़ने वाला शख्स कोविड-19 से संक्रमित

इससे पहले पंजाब के नवांशहर जिले के एक अस्पताल में जान गंवाने 72 वर्षीय शख्सो कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाया गया था। मृतक दो हफ्ते पहले ही इटली होते हुए जर्मनी से लौटा था। सीने में दर्द होने के बाद उसे अस्पताल से भर्ती हुआ था।

टॅग्स :कोरोना वायरसपंजाबपीएसईबी पंजाब बोर्ड 10वी रिजल्ट २०१९पीएसईबी पंजाब बोर्ड 12वी रिजल्टहरियाणाचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना