लाइव न्यूज़ :

SSC Corruption Case: मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता चटर्जी के घर से ईडी को मिले 20 करोड़ कैश, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2022 07:45 IST

SSC Corruption Case: इस छापेमारी पर बोलते हुए ईडी ने कहा, ‘‘तलाशी के दौरान, ईडी ने पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के आवासीय परिसर से लगभग 20 करोड़ रुपए की नकदी बरामद की।’’

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की सहयोगी के खिलाफ ईडी ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में 20 करोड़ के कैश और 20 मोबाइल बरामद हुए है।इसे लेकर टीएमसी ने भाजपा पर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को ‘परेशान’ करने का आरोप लगाया है।

कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने कथित शिक्षक भर्ती घोटाले के संबंध में पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की एक ‘‘करीबी सहयोगी’’ अर्पिता मुखर्जी के परिसरों पर छापेमारी में 20 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की है। 

ईडी ने पश्चिम बंगाल के उद्योग और वाणिज्य मंत्री चटर्जी, उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी, शिक्षा राज्य मंत्री परेश सी अधिकारी, विधायक और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य और कई अन्य लोगों के परिसरों में समन्वित तलाशी शुरू की थी। 

इस छापेमारी पर ईडी ने क्या कहा

ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘तलाशी के दौरान, ईडी ने पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के आवासीय परिसर से लगभग 20 करोड़ रुपए की नकदी बरामद की।’’ ईडी ने एक बयान में आरोप लगाया, ‘‘इस धन के स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) घोटाले से जुड़े होने का संदेह है।’’ 

नोट गिनने वाली मशीन के माध्यम से नकदी की गिनती के लिए जांच टीम बैंक अधिकारियों की मदद ले रही है। 

ईडी को मिले आरोपी के घर से 20 से अधिक मोबाइल

बयान में कहा गया है कि जब्त की गई नकदी को मशीन से गिनने के लिए तलाशी दल बैंक अधिकारियों की मदद ले रहा है। ईडी ने कहा, अर्पिता मुखर्जी के परिसर से 20 से अधिक मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिसके उद्देश्य और उपयोग का पता लगाया जा रहा है। वहीं केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने धन शोधन का मामला दर्ज किया है। 

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने घोटाले को लेकर क्या कहा था

पूर्व में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सीबीआई को समूह ‘सी’ और ‘डी’ कर्मचारियों, कक्षा 10वीं और 11वीं के सहायक शिक्षकों, प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में कथित घोटाले की जांच करने का निर्देश दिया था। कथित घोटाला जब हुआ था उस वक्त चटर्जी के पास शिक्षा का प्रभार था। सीबीआई ने उनसे दो बार 26 अप्रैल और फिर 18 मई को पूछताछ भी की थी। 

टीएमसी ने लगाया भाजपा पर आरोप

इस पर बोलते हुए तृणमूल कांग्रेस ने ईडी द्वारा छापेमारी की कार्रवाई को केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार द्वारा अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को ‘परेशान’ करने का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद से प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में टीएमसी ने ‘‘बड़े पैमाने पर अनियमितताएं कीं।’’ 

टॅग्स :क्राइमपश्चिम बंगालएसएससी घोटालास्टाफ सिलेक्शन कमिशनPartha Chatterjeeटीएमसीप्रवर्तन निदेशालयED
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी