लाइव न्यूज़ :

नए साल में खुशखबरी, भारतीय कंपनियां  इस साल वेतन में औसतन 9.8 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती हैं, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2023 16:37 IST

सर्वेक्षण में जीवन विज्ञान और स्वास्थ्य देखभाल और उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में क्रमशः 10.2 प्रतिशत और 10.4 प्रतिशत तक की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्न फेरी के नवीनतम सर्वेक्षण के अनुसार शीर्ष प्रतिभाओं के लिए यह वेतन वृद्धि कहीं अधिक होगी। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के छह प्रतिशत की दर से आगे बढ़ने का आशा की जा रही है।उपभोक्ता सामान के लिए 9.8 प्रतिशत और खुदरा क्षेत्र में 9 प्रतिशत होने का अनुमान है। 

नई दिल्लीः भारतीय कंपनियां इस साल वेतन में औसतन 9.8 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती हैं। यह पिछले वर्ष 2022 में 9.4 प्रतिशत की वृद्धि से थोड़ा अधिक है। कोर्न फेरी के नवीनतम सर्वेक्षण के अनुसार शीर्ष प्रतिभाओं के लिए यह वेतन वृद्धि कहीं अधिक होगी।

कंपनियां विभिन्न प्रतिभा प्रबंधन कदमों और क्षतिपूर्ति योजनाओं के माध्यम से महत्वपूर्ण और प्रमुख प्रतिभाओं को बनाए रखने पर ध्यान दे रही हैं। सर्वेक्षण में लगभग 800,000 से अधिक कर्मचारियों वाले 818 संगठनों को शामिल किया गया। इस सर्वेक्षण के अनुसार 2023 में भारत में वेतन में 9.8 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।

महामारी से प्रभावित वर्ष 2020 में वेतन वृद्धि 6.8 प्रतिशत से काफी कम थी। लेकिन मौजूदा वृद्धि का रुख मजबूत और बेहतर स्थिति को दर्शाती है। भारत के बढ़े हुए डिजिटल क्षमता निर्माण पर ध्यान दिये जाने के अनुरूप, सर्वेक्षण में जीवन विज्ञान और स्वास्थ्य देखभाल और उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में क्रमशः 10.2 प्रतिशत और 10.4 प्रतिशत तक की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।

कोर्न फेरी के अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक नवनीत सिंह ने कहा, ‘‘हालांकि दुनिया भर में मंदी और आर्थिक नरमी की चर्चा हो रही है, लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के छह प्रतिशत की दर से आगे बढ़ने का आशा की जा रही है।’’

सिंह ने आगे कहा कि प्रमुख प्रतिभाओं के लिए वेतन वृद्धि 15 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक भी हो सकती है। कुछ अन्य क्षेत्रों के लिए यह वेतन वृद्धि - सेवा क्षेत्र के लिए 9.8 प्रतिशत, वाहन के लिए 9 प्रतिशत, रसायन के लिए 9.6 प्रतिशत, उपभोक्ता सामान के लिए 9.8 प्रतिशत और खुदरा क्षेत्र में 9 प्रतिशत होने का अनुमान है। 

टॅग्स :नौकरीसैलरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारक्या है ECR? 15 मई के बाद कटेगी जेब, ईपीएफओ ने जारी की एडवाइजरी; जानें

कारोबारITR Filing 2026: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये कॉमन गलती? फॉर्म जमा करने से पहले जरूर पढ़ें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है