नई ऊंचाई पर पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 4.55 अरब डॉलर बढ़कर हुआ 648.7 अरब डॉलर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 24, 2024 07:25 PM2024-05-24T19:25:49+5:302024-05-24T19:37:54+5:30

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह विदेशी मुद्राभंडार में वृद्धि का लगातार तीसरा सप्ताह है। इससे पहले के सप्ताह में यह 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 644.15 अरब डॉलर रहा था। पांच अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 648.56 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। 

Country's foreign exchange reserves reach new high, increase by $4.55 billion to $648.7 billion | नई ऊंचाई पर पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 4.55 अरब डॉलर बढ़कर हुआ 648.7 अरब डॉलर

नई ऊंचाई पर पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 4.55 अरब डॉलर बढ़कर हुआ 648.7 अरब डॉलर

Highlightsविदेशी मुद्रा भंडार 17 मई को समाप्त सप्ताह में 4.55 अरब डॉलर बढ़कर 648.7 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गयाभारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह विदेशी मुद्राभंडार में वृद्धि का लगातार तीसरा सप्ताह हैइससे पहले के सप्ताह में यह 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 644.15 अरब डॉलर रहा था

मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 मई को समाप्त सप्ताह में 4.55 अरब डॉलर बढ़कर 648.7 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह विदेशी मुद्राभंडार में वृद्धि का लगातार तीसरा सप्ताह है। इससे पहले के सप्ताह में यह 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 644.15 अरब डॉलर रहा था। पांच अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 648.56 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। 

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 17 मई को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.36 अरब डॉलर बढ़कर 569.01 अरब डॉलर हो गयी। डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है। रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार का मूल्य 1.24 अरब डॉलर बढ़कर 57.19 अरब डॉलर हो गया। 

विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 11.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.17 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा 16.8 करोड़ डॉलर घटकर 4.33 अरब डॉलर रही। 

इनपुट - भाषा 

Web Title: Country's foreign exchange reserves reach new high, increase by $4.55 billion to $648.7 billion

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे