लाइव न्यूज़ :

बहामास के पास नाव पलटने से 17 हैती शरणार्थियों की हुई मौत, कई अब भी है लापता, तलाश जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2022 10:06 IST

फिलहाल हैती में भी अभी माहौल ठीक नहीं है। यहां पर हत्या और अपहरण की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। साथ ही विभिन्न गिरोहों की हिंसा के कारण से भी यहां लोग बहुत परेशान है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग यहां से देश को छोड़कर जा भी रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहैती शरणार्थियों को ले जा रही एक नौका के पलट जाने की खबर मिली है। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है और 25 अन्य लोगों को बचाया गया है। पीएम डेविस ने इसे मानव तस्करी की आशंका बताते हुए इस दुर्घटना के जांच के आदेश दिए है।

मेक्सिको सिटीछ: हैती शरणार्थियों को ले जा रही एक नौका रविवार तड़के बहामास के निकट पलट गई, जिसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में 25 अन्य को बचा भी लिया गया है। यह नौका न्यू प्रोविडेंस से करीब सात मील दूर पलटी है। 

घटना पर क्या बोले प्रधानमंत्री फिलिप

इस घटना पर बोलते हुए प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने एक बयान जारी किया है। बयान में उन्होंने बताया कि मृतकों में 15 महिलाएं, एक पुरुष और एक शिशु शामिल है। उन्होंने कहा कि बचाए गए लोग स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में है। 

नौका पर 60 लोग सवार थे

पीएम डेविस ने बताया कि जांचकर्ताओं के अनुसार, दोहरे इंजन वाली नौका स्पष्ट रूप से मियामी के लिए शनिवार रात करीब एक बजे बहामास से रवाना हुई थी, जिसमें कम से कम 60 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए आपराधिक जांच शुरू की गई है कि यह मानव तस्करी का मामला तो नहीं है। 

पीएम डेविस ने जताया दुख 

डेविस ने कहा, ‘‘मैं अपनी सरकार और बहामास के लोगों की ओर से इस त्रासदी में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मेरी सरकार सत्ता में आने के बाद से इन खतरनाक यात्राओं के खिलाफ सचेत करती रही है।’’ 

आपको बता दें कि हैती में हत्या और अपहरण की घटनाओं में बढ़ोतरी और विभिन्न गिरोहों की हिंसा के कारण बड़ी संख्या में लोग देश छोड़कर जा रहे हैं। 

पाकिस्तान में भी नौका हादसे में 19 महिलाओं की हो गई थी मौत

इससे पहले पाकिस्तान में पंजाब और सिंध सीमा क्षेत्र के पास सिंधु नदी में एक नाव के पलट जाने की घटना में कम से कम 19 महिलाओं की डूबने से मौत हो गई थी। नौका में सवार लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी यह घटना घटी थी।

नौके में करीब 100 लोग थे सवार

इस पर बोलते हुए अधिकारियों ने कहा कि बरात में जा रहे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि नौका में करीब 100 लोग सवार थे। ये लोग रहीम यार खान से करीब 65 किलोमीटर दूर मच्छका के एक कबीले के रहने वाले थे। 

मामले में रहीम यार खान के उपायुक्त सैयद मूसा रजा ने मीडिया को बताया था कि बचाव अभियान में विशेषज्ञ तैराकों, पांच एंबुलेंस और एक जल बचाव वैन समेत करीब 30 बचावकर्मी मौके पर तैनात की गई है। उन्होंने कहा था, ‘‘उन्नीस शव बरामद किये गये हैं और ये सभी महिलायें हैं। हम शेष यात्रियों की तलाश कर रहे हैं।’’

टॅग्स :अमेरिकामानव तस्करीपाकिस्तानक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता