लाइव न्यूज़ :

कश्मीर पर पाकिस्तानी सुर में गाने पर तुर्की को इंडिया की नसीहत, सोच समझ कर बोलना.

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2020 15:56 IST

Open in App
भारत ने कश्मीर पर तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के कश्मीर पर दिए बयान पर नाराज़गी जाहिर और साथ ही सलाह भी दी.  तुर्की को भारत ने सुझाव दिया है कि वो भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप ना करे.  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को लेकर तुर्की के राष्ट्रपति द्वारा दिए गए सभी संदर्भों को भारत खारिज करता है. विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है जो उससे कभी अलग नहीं हो सकता.भारत ने तुर्की को एक और सलाह दी कि हम तुर्क नेतृत्व से अनुरोध करते हैं कि  भारत और क्षेत्र के लिए पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद के गंभीर खतरे सहित अन्य तथ्यों की उचित समझ विकसित करे. भारत के एतराज़ के बावजूद तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने कल एक बार फिर कश्मीर मुद्दा उठाया और कहा कि उनका देश इस मामले में पाकिस्तान के रुख का समर्थन करेगा क्योंकि यह दोनों देशों से जुड़ा विषय है.  तुर्की राष्ट्रपति एर्दोआन दो दिन की पाकिस्तान यात्रा पर है. एर्दोआन ने पाकिस्तान की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए ये भी कहा कि तुर्की इस हफ्ते पेरिस में वित्तीय कार्रवाई कार्यबल यानि एफएटीएफ की ग्रे सूची से बाहर होने के पाकिस्तान की कोशिशों का समर्थन करेगा.  कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान के रुख पर अपने देश का समर्थन देते हुए एर्दोआन ने कहा कि इसे संघर्ष या दमन से नहीं सुलझाया जा सकता बल्कि न्याय और निष्पक्षता के आधार पर सुलझाना होगा. एर्ओआन ने पिछले साल अगस्त में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने पर कमेंट किया.  उन्होने कहा हमारे कश्मीरी भाइयों बहनों ने दशकों तक परेशानियां झेली हैं और हाल के समय में लिये गये एकपक्षीय कदमों के कारण समस्याएं और बढ़ गयी है.  तुर्क राष्ट्रपति ने कहा था आज कश्मीर का मुद्दा हमारे उतना ही करीब है जितना पाकिस्तान के.   तुर्की राष्ट्रपति ने पिछले साल सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी अपने भाषण में कश्मीर का मुद्दा उठाया था. संयुक्त राष्ट्र में एर्दोआन के बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए भारत ने कहा था कि उसे कश्मीर पर तुर्की के बयान पर गहरा अफसोस है और यह उसका आंतरिक मामला है.  
टॅग्स :धारा ३७०पाकिस्तानतुर्कीइमरान खानअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला