अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 'नमस्ते' बोलने के लिए देश तैयार है। 24 और 25 फरवरी की दो दिवसीय यात्रा के लिए स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अहमदाबाद के साथ-साथ ताज नगरी आगरा और नई दिल्ली भी ट्रम्प की अगवानी करने को उत्साहित है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प, उनकी पुत्री इवांका और अन्य प्रतिनिधि मंडलों के सदस्य होंगे।