लाइव न्यूज़ :

Raebareli LS polls 2024: पहले आपको रायबरेली से जीत दर्ज..., शतरंज खिलाड़ी गैरी कास्परोव ने राहुल गांधी को दी सलाह, कई ट्वीट वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 04, 2024 12:05 PM

Raebareli LS polls 2024: ‘‘बहुत राहत महसूस हो रही है कि कास्परोव और विश्वनाथन आनंद ने खेल को जल्दी अलविदा कह दिया और उन्हें हमारे समय की सबसे बड़ी शतरंज प्रतिभा का सामना नहीं करना पड़ा।’’

Open in App
ठळक मुद्देराजनेताओं में सबसे अच्छा शतरंज खिलाड़ी बताया था।शीर्ष स्तर को चुनौती देने से पहले आपको रायबरेली से जीत दर्ज करना चाहिए।कास्परोव रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मुखर आलोचक हैं और वह अपने देश से बाहर क्रोएशिया में रहते हैं।

Raebareli LS polls 2024: रूस के महान शतरंज खिलाड़ी गैरी कास्परोव ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इस खेल के प्रति प्रेम पर सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट वायरल होने के बाद भारतीय राजनीति पर उनके इस मजाक को ‘ पैरवी करने या विशेषज्ञता’ के रूप में नहीं लिया जायेगा। कास्परोव ने ‘एक्स’ पर एक उपयोगकर्ता की पोस्ट का जवाब देते हुए शुक्रवार को राहुल को सलाह दी थी कि ‘शीर्ष स्तर पर चुनौती देने से पहले रायबरेली में जीत दर्ज करें’। इस 61 साल के पूर्व  खिलाड़ी ने हालांकि बाद में एक और पोस्ट में कहा कि यह सिर्फ एक मजाक था और इसे एक मजाक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। इस खेल को 2005 में अलविदा कहने वाले इस पूर्व विश्व चैम्पियन ने अभिनेता रणवीर शौरी को जवाब देते हुए लिखा, ‘‘मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरा छोटा सा मजाक भारतीय राजनीति में किसी की पैरवी या विशेषज्ञता के तौर पर नहीं देखा जाएगा। एक नेता मेरे प्रिय खेल के बारे में टिप्पणी कर रहा है, मुझे यह दिख रहा है।’’

इस पर ‘एक्स’ के एक उपयोगकर्ता ने चुटिले अंदाज में लिखा, ‘‘बहुत राहत महसूस हो रही है कि कास्परोव और विश्वनाथन आनंद ने खेल को जल्दी अलविदा कह दिया और उन्हें हमारे समय की सबसे बड़ी शतरंज प्रतिभा का सामना नहीं करना पड़ा।’’

शौरी की टिप्पणी गांधी के हालिया दावे पर कटाक्ष करती हुई प्रतीत होती है कि वह सभी भारतीय राजनेताओं में सबसे अच्छे शतरंज खिलाड़ी है। कास्परोव ने एक्स पर कुछ अन्य पोस्ट को भी यही जवाब दिया, जिन्होंने उनकी मूल पोस्ट पर टिप्पणी की थी। कांग्रेस ने हाल ही में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मोबाइल फोन पर शतरंज खेलते हुए गांधी के एक वीडियो को पोस्ट किया था।

इस वीडियो में गांधी ने कास्परोव को अपना पसंदीदा शतरंज खिलाड़ी बताने के साथ इस खेल और राजनीति के बीच कई समानताएं बताईं। उन्होंने खुद को राजनेताओं में सबसे अच्छा शतरंज खिलाड़ी बताया था। इस पर ‘एक्स’ के एक उपयोगकर्ता ने चुटिले अंदाज में लिखा, ‘‘बहुत राहत महसूस हो रही है कि कास्परोव और विश्वनाथन आनंद ने खेल को जल्दी अलविदा कह दिया और उन्हें हमारे समय की सबसे बड़ी शतरंज प्रतिभा का सामना नहीं करना पड़ा।’’ कास्परोव ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘ शीर्ष स्तर पर चुनौती देने से पहले आपको रायबरेली से जीत दर्ज करना चाहिये।’’

कास्परोव रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मुखर आलोचक हैं और वह अपने देश से बाहर क्रोएशिया में रहते हैं। गांधी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल किया। वह केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024रायबरेलीराहुल गांधीरूसउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: दो पहाड़ियों की एक जैसी है चुनावी दास्तान

भारतअमिताभ श्रीवास्तव का ब्लॉग: अब आर या पार के मुहाने पर पहुंचा चुनाव

भारतआज दिल्ली में पहली चुनावी रैलियां करेंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी, बढ़ाई गई सुरक्षा

भारतVIDEO: उत्तर पूर्वी दिल्ली में कन्हैया कुमार पर हमला, बीजेपी प्रतिद्वंद्वी मनोज तिवारी पर लगाया हमले का आरोप

भारतNitish Kumar On Lalu Yadav Family: बेटा नहीं हो रहा था, 9-9 बच्चा पैदा कर दिए..., सीएम नीतीश ने लालू यादव परिवार पर किया हमला, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतब्लॉग: सरकारी अस्पतालों की लापरवाही का नतीजा नागरिक न भुगतें

भारतPetrol Diesel Price Today: दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.76 रु, मुंबई में 104.19 रु, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

भारतब्लॉग: मेघालय के पर्यावरण में जहर घोलती रैट होल माइनिंग

भारतDelhi Heatwave: नजफगढ़ में पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार, सीजन का सबसे गर्म दिन, 21 मई तक राहत की संभावना नहीं

भारतआदित्य ठाकरे को रास नहीं आया रश्मिका मंदाना का 'अटल सेतु' की तारीफ करना, एक्ट्रेस पर कसा तंज