लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: 7870591 लाख रुपए जब्त, शराबबंदी के बाद भी शराब की तस्करी जारी, यहां देखें रोचक आंकड़े

By एस पी सिन्हा | Updated: May 4, 2024 18:39 IST

Bihar LS polls 2024: दूसरे चरण के मतदान से पहले यह आंकड़ा 28 करोड़ 86 लाख रुपए था। इसी तरह नकद जब्ती का भी सिलसिला हर दिन जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग के अनुसार 26 अप्रैल तक 47 लाख 55 हजार रुपए जब्त हुए। विमानन विभाग  की ओर नकदी सहित अन्य प्रकार की जब्ती के लिए विशेष अभियान जारी है।स्टेट लेवल बैंकिंग कमेटी और फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ऑफ इंडिया शामिल किया गया है।

Bihar LS polls 2024: लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से बिहार में अबतक 78 लाख 70591 रुपए जब्त किए जा चुके हैं। इसतरह हर दिन औसतन 12 लाख रुपए बरामद हुए हैं। न सिर्फ नकदी बल्कि शराबबंदी के बाद भी बिहार में शराब की तस्करी धड़ल्ली जोरों से जारी है। यही स्थिति ड्रग्स जब्ती को लेकर भी है। निर्वाचन विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक 30 करोड़ 23 लाख 18 हजार 561 रुपए का ड्रग्स जब्त किया गया है। दूसरे चरण के मतदान से पहले यह आंकड़ा 28 करोड़ 86 लाख रुपए था। इसी तरह नकद जब्ती का भी सिलसिला हर दिन जारी है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार 26 अप्रैल तक 47 लाख 55 हजार रुपए जब्त हुए। वहीं उसके बाद 28 अप्रैल- 1 लाख 2 हजार, 29 अप्रैल- 14 लाख 82 हजार 235 रुपए, 30 अप्रैल- 2 लाख 99 हजार रुपए और 1 मई- 6 लाख 43 हजार रुपए जब्त हुए। पुलिस विभाग, आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, आबकारी विभाग, सीजीएसटी, डीआरआई, एनसीबी, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आरपीएफ, भारतीय विमानन प्राधिकरण, राज्य विमानन विभाग  की ओर नकदी सहित अन्य प्रकार की जब्ती के लिए विशेष अभियान जारी है।

साथ ही स्वच्छ और भय मुक्त मतदान के लिए राज्य कर (एसजीएसटी), राज्य परिवहन विभाग, भारतीय डाक विभाग, वन विभाग, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट लेवल बैंकिंग कमेटी और फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ऑफ इंडिया शामिल किया गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल