लाइव न्यूज़ :

Arunachal Pradesh Assembly Elections 2024: अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 सीट, बहुमत के लिए कितने विधायक की जरूरत, भाजपा पहले ही जीत चुकी 10 सीट!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 4, 2024 17:21 IST

Arunachal Pradesh Assembly Elections 2024: निगरानी के लिए पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) चुखु आपा के साथ पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को तैनात किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे 19 अप्रैल को कुल 8,92,694 मतदाताओं में से 82.71 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहले ही दस विधानसभा सीट निर्विरोध जीत चुकी है। लोकसभा चुनाव में 77.51 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Arunachal Pradesh Assembly Elections 2024: अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीट और लोकसभा की 2 सीट पर मतदान संपन्न हो गया है। 19 अप्रैल को मतदान हुआ और 2 जून को मतगणना की जाएगी। आपको बता दें कि अभी यहां पर भाजपा की सरकार है और बहुमत के लिए 31 विधायक की जरूरत है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पवन कुमार सैन ने मतगणना को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है और ईवीएम की सुरक्षा कड़ी की गई है। निगरानी के लिए पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) चुखु आपा के साथ पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को तैनात किया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्रों पर कई सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है और इस बार अगर ऐसा कुछ होता है या कोई गैरकानूनी तरीके से ईवीएम छीनने या छूने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 60 सदस्यीय विधानसभा के 50 विधायकों को चुनने के लिए 19 अप्रैल को कुल 8,92,694 मतदाताओं में से 82.71 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहले ही दस विधानसभा सीट निर्विरोध जीत चुकी है। राज्य में लोकसभा चुनाव में 77.51 प्रतिशत मतदान हुआ था। विधानसभा चुनाव की मतगणना दो जून को होगी, जबकि लोकसभा चुनाव के लिए पड़े मतों की गिनती चार जून को होगी।

लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मतदान प्रतिशत में अंतर की वजह 10 विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने और वहां मतदान नहीं कराए जाने की वजह से है। वर्ष 2019 में भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे और तब राज्य में 83.33 प्रतिशत मतदान हुआ था।

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू, मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चौना मीन मतदान करने वालों में शामिल थे। अधिकारियों ने कहा कि रीजीजू ने नवनिर्मित बिचोम जिले में अपने गांव नफरा में अपना वोट डाला, जबकि खांडू ने तवांग जिले के मुक्तो निर्वाचन क्षेत्र में सरकारी माध्यमिक विद्यालय बोम्बा में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कुल मिलाकर 8,92,694 मतदाता विधानसभा चुनाव में 133 उम्मीदवारों और लोकसभा चुनाव में 14 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। अरुणाचल पश्चिम संसदीय सीट पर रीजीजू और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नबाम तुकी समेत आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। अरुणाचल पूर्व से मौजूदा भाजपा सांसद तापिर गाओ और कांग्रेस उपाध्यक्ष बोसीराम सिरम चुनाव लड़ रहे छह उम्मीदवारों में शामिल हैं।

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव 2024पेमा खांडूअरुणाचल लोकसभा चुनाव २०२४चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी