"भाजपा और मोदीजी का लक्ष्य राम मंदिर का निर्माण नहीं था, उसे लोकसभा चुनाव के लिए बनाया गया है", दिग्विजय सिंह का नया हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: January 30, 2024 08:15 AM2024-01-30T08:15:57+5:302024-01-30T08:18:26+5:30

दिग्विजय सिंह ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा कि उनका उद्देश्य कभी भी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करना नहीं था, उन्होंने ऐसा किया क्योंकि उनकी निगाहें लोकसभा चुनाव पर थीं।

"The goal of BJP and Modiji was not to build Ram temple, it was built for Lok Sabha elections", Digvijay Singh's new attack | "भाजपा और मोदीजी का लक्ष्य राम मंदिर का निर्माण नहीं था, उसे लोकसभा चुनाव के लिए बनाया गया है", दिग्विजय सिंह का नया हमला

फाइल फोटो

Highlightsदिग्विजय सिंह ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए लगाया बेहद गंभीर आरोपभाजपा और मोदीजी का उद्देश्य कभी भी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करना नहीं थादिग्विजय सिंह ने कहा भाजपा और मोदीजी ने ऐसा किया क्योंकि उनकी निगाहें लोकसभा चुनाव पर थीं

रतलाम: भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीते सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य कभी भी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करना नहीं था, उन्होंने ऐसा किया क्योंकि उनकी निगाहें लोकसभा चुनाव पर थीं।

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने रतलाम में मीडिया से बात करते हुए कहा, "भाजपा और मोदीजी का उद्देश्य राम मंदिर का निर्माण करना था ही नहीं, वे चाहते तो रामनवमी का इंतजार का सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि उस समय तक लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके होंगे।"

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए दावा किया कि बीजेपी की राम मंदिर को लेकर जो भी प्रदर्शित भावनाएं हैं, वो 'पूरी तरह से राजनीतिक' हैं।

उन्होंने कहा, "सनातन और भगवान राम के प्रति भाजपा में कभी भी आदर और समर्पण की भावना नहीं रहा है। उनकी भावनाएं पूरी तरह से राजनीतिक हैं।"

दिग्विजय सिंह ने विपक्षी गठबंधन इंडिया के भीतर दरार की बात को खारिज करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन मजबूत और एकजुट है और आने वाला लोकसभा चुनाव चुनाव मिलकर एकसाथ लड़ेगा।

इससे पहले, विपक्षी गठबंधन इंडिया को उस वक्त झटका लगा था जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पंजाब में सत्ता संभाल रहे आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की थी कि वे अपने -अपने राज्य में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे।

इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पाला बदलते हुए इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ लिया है और बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होकर नई सरकार बना ली है।

दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार पर तो कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन ममता बनर्जी के बारे में कहा, "बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बेहद मजबूती से इंडिया गठबंधन के साथ हैं और हम लोकसभा चुनाव जरूर मिलकर लड़ेंगे।" 

Web Title: "The goal of BJP and Modiji was not to build Ram temple, it was built for Lok Sabha elections", Digvijay Singh's new attack

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे