लाइव न्यूज़ :

Vada Pav Girl Viral Video: 'वड़ा पाव गर्ल' की गिरफ्तारी वाले वीडियो की क्या है सच्चाई? दिल्ली पुलिस ने दावों की खोली पोल

By अंजली चौहान | Updated: May 4, 2024 15:21 IST

Vada Pav Girl Viral Video:पुलिस अधिकारियों द्वारा एक वड़ा पाव विक्रेता को 'गिरफ्तार' करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, दिल्ली पुलिस ने शनिवार को वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया था, और उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Open in App

Vada Pav Girl Viral Video: दिल्ली की मशहूर वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के गिरफ्तारी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि चंद्रिका दीक्षित को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगोलपुरी इलाके में फूड स्टॉल चलाने वाली 'वड़ा पाव' गर्ल को लेकर किए जा रहे दावों के बीच दिल्ली पुलिस ने मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली पुलिस ने सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने चंद्रिका को न तो गिरफ्तार किया है और न उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज किया है।

पुलिस का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सोशल मीडिया पर महिला कांस्टेबल दीक्षित को अपने साथ ले जाती दिख रही थीं। अधिकारियों के अनुसार, दीक्षित एमसीडी की अनुमति के बिना अपना स्टॉल चलाती है और कुछ फूड ब्लॉगर्स और यूट्यूबर्स के समर्थन के कारण इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई।

दरअसल, कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वायरल गर्ल ने एमसीडी की अनुमति के बिना सड़क पर सार्वजनिक भोज का आयोजन किया था, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया और लोगों को असुविधा हुई. इसकी शिकायत मिलने पर अधिकारी उससे भिड़ गए और उसे थाने ले गए, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

डीसीपी आउटर के मुताबिक, इस महिला को कभी गिरफ्तार नहीं किया गया और न ही कोई मामला दर्ज किया गया। एमसीडी ने उनका सिर्फ चालान काटा था।

'वड़ा पाव' गर्ल ने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उसके और स्थानीय लोगों के बीच उस समय बहस हो रही थी जब वह अपने स्टॉल के पास एक सामुदायिक दावत का आयोजन कर रही थी। वीडियो में दावत पर भारी भीड़ नजर आ रही है और कुर्सियों पर दो देवी-देवताओं की तस्वीरें रखी हुई हैं।

पुलिस ने कहा, "जब उसके ठेले पर भारी भीड़ थी और उसके खिलाफ शिकायत की गई थी, उस समय उसे कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था। वड़ा पाव विक्रेता के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था और उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था।"

टॅग्स :वायरल वीडियोदिल्ली पुलिसदिल्लीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल