लाइव न्यूज़ :

भाजपा में फिर लौटे अरविंदर सिंह लवली, पहले बताया था 'वैचारिक रूप से अनुपयुक्त', ऐसा रहा है पूर्व कांग्रेसी नेता का राजनीतिक सफर

By रुस्तम राणा | Updated: May 4, 2024 17:03 IST

पूर्व कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली शनिवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2017 में, लवली कुछ समय के लिए कांग्रेस से अपना नाता तोड़ बीजेपी में शामिल हुए थेलेकिन कुछ महीनों के बाद, वह कांग्रेस में फिर से घर वापसी कर गए थे कांग्रेस में वापसी के दौरान उन्होने कहा था- वह भाजपा में 'वैचारिक रूप से अनुपयुक्त' हैं

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच पूर्व कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली एकबार फिर से भाजपा में आ गए हैं। शनिवार को वह केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक भी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भगवा पार्टी में शामिल हो गए। 

कहा - देश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी

भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, "...हमें भाजपा के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है, इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं... मुझे पूरी उम्मीद है कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी, आने वाले दिनों में दिल्ली में भी भाजपा का परचम लहराएगा।" बता दें कि अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस में की थी घर वापसी

यह पहली बार नहीं है कि लवली भाजपा में शामिल हुए हैं। इससे पहले साल  2017 में, उन्होंने कुछ समय के लिए पार्टी से अपना नाता तोड़ लिया था और अप्रैल 2017 में प्रतिद्वंद्वी भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन कुछ महीनों के बाद, वह यह कहते हुए कांग्रेस में लौट आए कि वह भाजपा में 'वैचारिक रूप से अनुपयुक्त' हैं। 

चार बार रहे हैं विधायक, शीला दीक्षित की सरकार में रहे मंत्री

अरविंदर सिंह लवली दिल्ली पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। इसके अलावा वह चार बार विधायक भी रहे। लवली ने दिल्ली में शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली सरकारों में शहरी विकास और राजस्व मंत्रालय, शिक्षा और परिवहन जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग संभाले थे।

छात्र राजनीति में भी रहे हैं सक्रिय

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से राजनेता गौतम गंभीर (भाजपा) और आतिशी (आप) के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। लवली कॉलेज के दौरान वह छात्र राजनीति में सक्रिय थे। बाद में, 1990 में, उन्हें दिल्ली युवा कांग्रेस के महासचिव के रूप में चुना गया, और फिर 1992 से 1996 तक नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के महासचिव के रूप में कार्य किया।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो