लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "वो 'वोट जिहाद' की बात करके भारत का 'इस्लामीकरण' करने की साजिश रच रहे हैं", योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में सलमान खुर्शीद की भतीजी की टिप्पणी पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: May 05, 2024 6:54 AM

योगी आदित्यनाथ ने फर्रूखाबाद में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम द्वारा की गई वोट जिहाद की विवादित टिप्पणी पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग ऐसी बात करते हैं, वे लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ का कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम पर हमलाआलम ने इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार के पक्ष में 'वोट जिहाद' की अपील की थीआदित्यनाथ ने कहा कि यह भारत का इस्लामीकरण की साजिश है, वोट जिहाद से वो नफरत फैला रहे हैं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते शनिवार को यूपी के फर्रूखाबाद में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम द्वारा की गई विवादित टिप्पणी पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग 'जिहाद' की बात करते हैं, वे लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं और उन्हें याद रखना चाहिए कि भारत भगवान राम और भगवान कृष्ण की भूमि है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में मौजूदा भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के समर्थन में आयोजित एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित कहा, "यह भारत का इस्लामीकरण करने की साजिश है। इसके तहत वे वोट जिहाद की बात करते हैं। मतदान में कोई जिहाद नहीं है, हमें दुनिया के सबसे मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करना है ताकि हमारे अधिकार सुरक्षित रहें।"

सीएम योगी की यह टिप्पणी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम द्वारा उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार नवल किशोर शाक्य के पक्ष में "वोट जिहाद" के आह्वान के बाद आई है।

भाजपा की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्राी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग धार्मिक आधार पर विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, "जिन्होंने गरीबों का हक लूटा है, उन्हें अब जिहाद याद आने लगा है। उन्हें पता होना चाहिए कि भारत की भूमि राम और कृष्ण की है, जिहाद की नहीं।"

सीएम योगी ने कहा, "आपने 2014 से पहले और बाद का भारत देखा है। 2014 से पहले भारत दुनिया में विश्वास खो चुका था और आतंकवाद और नक्सलवाद से त्रस्त था। गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।"

मालूम हो कि वोट जिहाद का विवाद इस सप्ताह की शुरुआत में उस वक्त उभरा, जब कायमगंज में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम ने कहा कि मौजूदा स्थिति में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए भाजपा सरकार को हटाने के लिए "वोट जिहाद" आवश्यक था।

आलम की टिप्पणी के बाद भाजपा ने कड़ी प्रतिरोध जताया और उसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने आलम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४योगी आदित्यनाथफर्रुखाबादSalman Khurshid
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP Lok Sabha election 2024 Phase 5: राजनाथ, राहुल और ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर!, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, कैसरगंज, फैजाबाद, कौशांबी सीट पर 20 मई को पड़ेंगे वोट

भारतस्वाति मालीवाल को लेकर पूछे गए सवाल पर भड़क गए दिग्विजय सिंह, बोले- मुझे इस बारे में कोई बात नहीं करनी

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: भाजपा को आखिर में 400 पार की आवश्‍यकता क्‍यों पड़ी, स्वाति मालीवाल को लेकर पूछे सवाल का दिग्विजय सिंह ने नहीं दिया जवाब

भारतLok Sabha election 2024 Phase 5: चिराग और रोहिणी को पिता की विरासत बचाने की चुनौती, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर में 20 को मतदान, जानिए मुख्य बातें

भारतLok Sabha election 2024 Phase 5: चार चरण में कम वोट से सभी दल परेशान!, 5वें फेस में 20 मई को वोटिंग, छठे चरण को लेकर एनडीए और महागठबंधन ने झोंकी ताकत

भारत अधिक खबरें

भारतKaiserganj constituency: क्या सपा, बसपा की चुनौती के सामने पिता का दबदबा कायम रख पाएंगे छोटे 'भूषण'?

भारतSwati Maliwal Case: विभव कुमार की गिरफ्तारी को अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की साजिश बताया, कल MP, MLA के साथ पहुंचेंगे भाजपा मुख्यालय

भारतNorth-West India Weather Alert: बचके रहना रे बाबा!, भीषण गर्मी की मार जारी, अगले 5 दिन घर से जरूरी काम हो तो निकले, आईएमडी ने अलर्ट किया, ऐसे देखें अपने शहर तापमान

भारतJackie Shroff Delhi High Court: आवाज और तस्वीर इस्तेमाल करने पर रोक, उच्च न्यायालय ने कहा-जब तक जैकी श्रॉफ परमिशन नहीं दें, प्रयोग किया गया तो...

भारतझारखंड उच्च न्यायालय ने राहुल गांधी पर लगाया जुर्माना, दो सप्ताह के भीतर नहीं जमा करने पर बढ़ेगी मुसीबत, जानें मामला