USA T20 World Cup 2024 squad: गुजरात के मोनांक पटेल विश्व कप में करेंगे कप्तानी, भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी पार लगाएंगे बेड़ा!

USA T20 World Cup 2024 squad: वेस्टइंडीज के साथ इस आयोजन के सह-मेजबान अमेरिका ने गुजरात में जन्मे मोनांक पटेल के नेतृत्व में अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 04, 2024 12:55 PM

Open in App
ठळक मुद्देUSA T20 World Cup 2024 squad:  न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर कोरी एंडरसन को शामिल किया गया है।USA T20 World Cup 2024 squad: 2018-19 रणजी ट्रॉफी सत्र में सिक्किम का प्रतिनिधित्व करते हुए 1331 बनाये थे।USA T20 World Cup 2024 squad: पिछले महीने कनाडा के खिलाफ टी20 मैच में टीम के साथ पदार्पण किया।

USA T20 World Cup 2024 squad: आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 जल्द शुरू होने जा रहा है। पहली बार अमेरिका मेजबानी करेगा। इस बीच अमेरिका में खिलाड़ी नहीं हैं और दूसरे देश के खिलाड़ी बेड़ा पार करेंगे। भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड सहित कई देश के सहारे ट्रॉफी जीतने मैदान में अमेरिका उतर रहा है। वेस्टइंडीज के साथ इस आयोजन के सह-मेजबान अमेरिका ने गुजरात में जन्मे मोनांक पटेल के नेतृत्व में अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर कोरी एंडरसन को शामिल किया गया है। पिछले तीन विश्व कपों में कीवी टीम के लिए अहम भूमिका निभाने के बाद एंडरसन आईसीसी आयोजनों में फिर से शामिल होने के लिए तैयार हैं, जिसमें 2015 में 50 ओवर के आयोजन में घरेलू मैदान पर एक स्वप्निल अभियान भी शामिल है।

टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका की टीम: मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), आरोन जोन्स (उप-कप्तान), एंड्रीज़ गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नितीश कुमार, नोशतुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर , शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर और शायन जहांगीर।

दिल्ली के पूर्व बल्लेबाज और 2018-19 रणजी ट्रॉफी में शीर्ष रन बनाने वाले मिलिंद कुमार को एक जून से शुरू होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका की टीम में जगह मिली है। दाएं हाथ के बल्लेबाज मिलिंद ने 2018-19 रणजी ट्रॉफी सत्र में सिक्किम का प्रतिनिधित्व करते हुए 1331 बनाये थे। उन्होंने इसके बाद त्रिपुरा का भी प्रतिनिधित्व किया।

2013 में राजस्थान रॉयल्स और त्रिपुरा के लिए राज्य क्रिकेट में भी खेला

सिक्किम और त्रिपुरा से वह सत्र तक दिल्ली के लिए खेले थे। वह इसके बाद फिर बेहतर अवसरों की तलाश में अमेरिका चले गए थे। साल 2021 में अमेरिका में पदार्पण करने से पहले उन्होंने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया है। मुंबई के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर हरमीत सिंह को भी टीम में जगह मिली है।

मुंबई में जन्मे 31 वर्षीय खिलाड़ी ने 2012 अंडर-19 विश्व कप के भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 2013 में राजस्थान रॉयल्स और त्रिपुरा के लिए राज्य क्रिकेट में भी खेला। भारत के लिए अंडर-19 विश्व कप टीम में खेलने वाले सौरभ नेत्रावलकर भी अमेरिका की टीम में है। वह 2010 में अंडर-19 विश्व कप में उस टीम का हिस्सा थे जिसमें लोकेश राहुल, जयदेव उनादकट और मयंक अग्रवाल शामिल थे।

2014 और 2016 में टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया था

उन्मुक्त चंद और स्मित पटेल (विकेटकीपर) जैसे भारत के लिए अंडर-19 विश्व कप (2012) खेल चुके खिलाड़ी टीम में जगह नहीं बना पाये। टीम में एक और प्रसिद्ध चेहरा न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर कोरी एंडरसन हैं, जिन्होंने 2015 वनडे विश्व कप के साथ 2014 और 2016 में टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया था।

वह 2023 में अमेरिका चले गए और पिछले महीने कनाडा के खिलाफ टी20 मैच में टीम के साथ पदार्पण किया। पाकिस्तान में जन्मे तेज गेंदबाज अली खान भी टीम में शामिल हैं, जिन्हें 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। अमेरिका अपने अभियान की शुरुआत पहले दिन पड़ोसी देश कनाडा के खिलाफ करेगा, उसे ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ रखा गया है।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपअमेरिकाआईसीसीगुजरातपाकिस्तानन्यूज़ीलैंडUSAत्रिपुरा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या