लाइव न्यूज़ :

Bhagalpur love marriage: पति ने साली से लड़ाई आंख तो पत्नी ने भी ढूंढा साथी, चार बच्चों को छोड़कर फरार, रचाई दूसरी शादी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 4, 2024 17:45 IST

Bhagalpur love marriage: साली से पत्नी बनी महिला पर बहन के चार बच्चों की भी जिम्मेवारी आ गई है। अपनी बहन के घर में ही कदम रखा है, ऐसे में जीजा से पति बने शख्स के बच्चों को वह चाहकर भी दूर नहीं कर पाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे साली से दूसरी पत्नी बनी आरती कुमारी पीरपैंती की रहने वाली है। मदन ने बताया कि मेरी पहली पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।अकेले में चारों बच्चों की देखभाल करना काफी मुश्किल हो रहा था।

Bhagalpur love marriage: बिहार के भागलपुर में प्रेम और विवाह का एक दिलचस्प मामला चर्चा का विषय बन गया है। इसमें चार बच्चे के पिता ने मंदिर में दूसरी शादी रचा ली। यह शादी एसएसपी कार्यालय के समीप मंदिर में शादी हुई। दरअसल, इस व्यक्ति ने पत्नी के रहते अपनी साली से इश्क लड़ाने लगा। यह पत्नी पर नागवार गुजरा। ऐसे में उसने भी अपने लिए एक प्रेमी की तलाश कर ली और मौके का फायदा उठा चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पत्नी जब अपने प्रेमी के साथ भाग गई तो पति ने भी साली को पत्नी बना लिया। साली से पत्नी बनी महिला पर अब अपनी बहन के चार बच्चों की भी जिम्मेवारी आ गई है। चूंकि उसने अपनी बहन के घर में ही कदम रखा है, ऐसे में जीजा से पति बने शख्स के बच्चों को वह चाहकर भी दूर नहीं कर पाएगी।

बताया जाता है कि मदन पासवान नाथनगर का रहने वाला है, तो वहीं साली से दूसरी पत्नी बनी आरती कुमारी पीरपैंती की रहने वाली है। इस संबंध में मदन ने बताया कि मेरी पहली पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पहली पत्नी से चार बच्चे हैं। अकेले में चारों बच्चों की देखभाल करना काफी मुश्किल हो रहा था।

इस कारण साली आरती से शादी रचा ली। उसने कहा कि हम दोनों ने पहले कोर्ट में जाकर शादी की, उसके बाद एसएसपी कार्यालय के समीप के शिव मंदिर में जाकर शादी की। इस शादी में दोनों के परिवार वाले मौजूद थे। वहीं, इस शादी को लेकर दोनों परिवार वाले कई तरह की चर्चा भी कर रहे हैं।

कहते हैं कि प्यार, उम्र और रिश्ता नहीं देखता है। शादी के बाद दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई और अपने घर अपनी दूसरी पत्नी आरती को लेकर मदन आ गया। पत्नी आरती ने बताया कि हम दोनों मिलकर बच्चों की देखभाल करेंगे।

टॅग्स :बिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO