लाइव न्यूज़ :

ICSE, ISC Result 2024: CISCE जल्द जारी करेगा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां जानें सही डेट और चेक करने का तरीका

By अंजली चौहान | Updated: May 4, 2024 16:54 IST

ICSE, ISC Result 2024: आईसीएसई, आईएससी के परिणाम मई 2024 के तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। सीआईएससीई जल्द ही सटीक तारीख और समय की घोषणा करेगा।

Open in App

ICSE, ISC Result 2024: देश के अलग-अलग राज्यों में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड के साथ ही सीआईएससीई बोर्ड के छात्र कई महीनों से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) कक्षा 10 के लिए इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) और कक्षा 12 के लिए इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) के परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजल्ट इस महीने के तीसरे हफ्ते में जारी किया जाएगा। जिन छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था वह घोषित होने के बाद उन्हें सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट, results.cisce.org पर देख सकते हैं। 

ICSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च, 2024 तक आयोजित की गईं, जबकि ISC कक्षा 12 की परीक्षाएँ 12 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक हुईं। गौरतलब है कि कक्षा 12 केमिस्ट्री की परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया और 26 फरवरी से 21 मार्च 2024 तकआयोजित किया गया। 

सीआईएससीई की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक

1- स्टूडेंट्स सबसे पहले सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org पर जाएं।

2- रिजल्ट पेज पर जाएं और आईसीएसई या आईएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 के लिंक पर क्लिक करें।

3- पाठ्यक्रम कोड को आईसीएसई/आईएससी के रूप में चुनें और अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे पहचान संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।

4- आपका आईएससी 12वीं और आईसीएसई 10वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

बता दें कि 2023 की परीक्षाओं में, ICSE कक्षा 10 के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 98.94 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि ISC कक्षा 12 के लिए, यह 96.93 प्रतिशत रहा। लड़कियों ने दोनों श्रेणियों में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, 10वीं कक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.21 प्रतिशत था, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.71 प्रतिशत था।

इसी तरह, 12वीं कक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.01 प्रतिशत था, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.96 प्रतिशत था। 

टॅग्स :परिणाम दिवसएग्जाम रिजल्ट्सआयसीएसई परिणामसीआईएससीई.ओआरजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Out: 85.20% छात्र पास, डिजीलॉकर और आधिकारिक साइट पर तुरंत चेक करें अपना स्कोर

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतCISCE ISC 12th, ICSE 10th Result 2026: 10वीं में 99.18 और 12वीं में 99.13 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ