लाइव न्यूज़ :

Maharajganj Court: बहला फुसला कर नाबालिग से रेप, दोषी को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा, 9,000 रुपये का जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2024 19:01 IST

Maharajganj Court: अभियोजन पक्ष के अनुसार, घटना 29 मई, 2021 को उस वक्त हुई जब उग्रसेन लड़की के घर में घुस गया और उसे बहला फुसला कर उसके साथ बलात्‍कार किया। मामले में पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायाधीश ने दोषी के खिलाफ 9,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।जुर्माना अदा न करने पर उसकी सजा तीन महीने के लिए बढ़ा दी जाएगी। अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जिसकी सुनवाई पूरी करने के बाद दोषी को सजा सुनायी गयी।

Maharajganj Court:उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की एक अदालत ने करीब तीन वर्ष पूर्व एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनायी है और उस पर जुर्माना भी लगाया है। विशेष लोक अभियोजक विजय नारायण सिंह ने शनिवार को बताया कि विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) विनय कुमार सिंह ने जिले के चौक थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के मामले में उग्रसेन नामक व्यक्ति को दोषी ठहराया। न्यायाधीश ने दोषी के खिलाफ 9,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अदालत ने कहा कि जुर्माना अदा न करने पर उसकी सजा तीन महीने के लिए बढ़ा दी जाएगी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, घटना 29 मई, 2021 को उस वक्त हुई जब उग्रसेन लड़की के घर में घुस गया और उसे बहला फुसला कर उसके साथ बलात्‍कार किया। मामले में पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी।

जिसके बाद उग्रसेन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पाक्‍सो) अधिनियम समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी करने के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जिसकी सुनवाई पूरी करने के बाद दोषी को सजा सुनायी गयी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला