लाइव न्यूज़ :

Saran Lok Sabha seat: भारत या सिंगापुर की नागरिक!, चुनावी रण में उतरीं लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य मुसीबत में, नामांकन में भाजपा ने गिनाई त्रुटियां

By एस पी सिन्हा | Published: May 04, 2024 4:53 PM

Saran Lok Sabha seat: पटना हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता एवं भाजपा लीगल सेल के प्रदेश संयोजक एसडी संजय ने सारण लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन पदाधिकारी शंभू शरण पांडेय को आवेदन देकर रोहिणी आचार्य के नामांकन में दिए गए शपथ पत्र में कई बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देगलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए उनकी नागरिकता पर भी सवाल उठाए हैं। एसडी संजय ने बताया कि रोहिणी आचार्य ने नामांकन पत्र के दौरान दिए गए शपथ पत्र में कई तथ्यों को छुपाया है। रोहिणी आचार्य के जो नामांकन पत्र और उनका शपथ पत्र है, उसमें अनेक खामियां पाई गई हैं।

Saran Lok Sabha seat: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के चुनाव मैदान में उतरने से सारण लोकसभा सीट बिहार की हॉट सीट बन गई है। लेकिन यहां रोहिणी आचार्य मुश्किल में फंस गई हैं। दरअसल, पटना हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता एवं भाजपा लीगल सेल के प्रदेश संयोजक एसडी संजय ने सारण लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन पदाधिकारी शंभू शरण पांडेय को आवेदन देकर रोहिणी आचार्य के नामांकन में दिए गए शपथ पत्र में कई बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज कराई है। ऐसे में रोहिणी के नामांकन पर अब संकट के बादल घिर आए हैं।

भाजपा ने रोहिणी पर शपथ पत्र में गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए उनकी नागरिकता पर भी सवाल उठाए हैं। इस संबंध में एसडी संजय ने बताया कि रोहिणी आचार्य ने नामांकन पत्र के दौरान दिए गए शपथ पत्र में कई तथ्यों को छुपाया है। उन्होंने कहा कि शपथ पत्र में इनकम का पूरा ब्यौरा नहीं दिया है‌। रोहिणी आचार्य के जो नामांकन पत्र और उनका शपथ पत्र है, उसमें अनेक खामियां पाई गई हैं।

उसका विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि रोहिणी ने गलत विवरण पत्र के साथ ही डिक्लेरेशन दिया है। अपनी आयकर विवरणी दाखिल की जिसका जिक्र किया है। अपने शपथपत्र में रोहिणी आचार्य ने लिखा है कि एक साल में उनकी आय किसी साल में 4 हजार है तो किसी साल में 3 लाख रुपये हैं।

किसी साल में ढाई लाख रुपये हैं। 150 लाख रुपया है, जबकि कैश हाथ में 20 लाख रुपये दिखाया गया है और उनके पति के पास 10 लाख रुपए हैं। उन्होंने शपथ पत्र में दो करोड़ पचपन लाख 925 रुपए, अपने पति समरेश सिंह का 6 करोड़ 92 लाख 40 हजार दर्ज कराया है। जबकि आय का कोई सोर्स नहीं बताया है कि उनके पास तीन करोड़ रुपए कहां से आए? कोई विवरण शपथ पत्र में नहीं दिया गया है।

उन्होंने मुंबई में अपने पति के साथ 25 करोड़ का फ्लैट खरीदा है, इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। रोहिणी सिंगापुर में रहती हैं, लेकिन पता कौटिल्य नगर पटना लिखा गया है। उन्होंने यह दर्ज नहीं किया है कि वे भारत की नागरिक हैं या सिंगापुर की नागरिक हैं। वे नॉन डिस्ट्रिक्ट इंडियन हो गई हैं। यह अंकित नहीं किया है। यह सब आपत्ति स्कूटनी के दौरान हम लोगों ने दर्ज कराया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024सरनलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने उम्मीदवारी वापस ली, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और राजाराम सिंह से टक्कर

भारतLok Sabha Election 2024: दिल्ली में आज राहुल गांधी और PM नरेंद्र मोदी की रैली, इस बीच पुलिस का ट्राफिक को लेकर अलर्ट!

भारतब्लॉग: दो पहाड़ियों की एक जैसी है चुनावी दास्तान

भारतअमिताभ श्रीवास्तव का ब्लॉग: अब आर या पार के मुहाने पर पहुंचा चुनाव

भारतआज दिल्ली में पहली चुनावी रैलियां करेंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी, बढ़ाई गई सुरक्षा

भारत अधिक खबरें

भारतप्रज्वल रेवन्ना मामले में एचडी देवेगौड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'और भी लोग' शामिल'

भारतSwati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल का नया वीडियो आया सामने, सीएम केजरीवाल के घर से गार्ड ने हाथ पकड़ कर निकाला

भारतब्लॉग: सरकारी अस्पतालों की लापरवाही का नतीजा नागरिक न भुगतें

भारतPetrol Diesel Price Today: दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.76 रु, मुंबई में 104.19 रु, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

भारतब्लॉग: मेघालय के पर्यावरण में जहर घोलती रैट होल माइनिंग