लाइव न्यूज़ :

Viral Video: स्कूल में लेट पहुंचने के लिए प्रिंसिपल ने महिला टीचर को पीटा, वीडियो इंटरनेट पर वायरल, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 4, 2024 17:07 IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रिंसिपल शिक्षिका पर थप्पड़ चला रही हैं। वहां मौजूद लोगों ने प्रिंसिपल को रोकने की कोशिश भी की। वीडियो में शिक्षिका बैठी हुई नजर आ रही हैं जबकि प्रिसिंपल उनका गला पकड़े दिखीं।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा के एक स्कूल से एक ऐसी वीडियो सामने आई जिसे देखकर हर कोई दंगस्कूल में लेट पहुंचने के लिए प्रिंसिपल ने महिला टीचर को पीटाघटना कथित तौर पर आगरा के सीगाना गांव के एक पूर्व-माध्यमिक विद्यालय में हुई

Viral Video: आपने स्कूल में लेट पहुंचने के लिए छात्रों को सजा पाते या उनकी पिटाई होते हुए जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आपने किसी टीचर को स्कूल देरी से आने के लिए मार खाते देखा है! नहीं देखा होगा क्योंकि ये सामान्य घटना नहीं है। लेकिन आगरा के एक स्कूल से एक ऐसी वीडियो सामने आई जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। यह वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है जिसमें प्रिंसिपल एक शिक्षक के साथ मारपीट करती दिख रही हैं। 

यह घटना कथित तौर पर आगरा के सीगाना गांव के एक पूर्व-माध्यमिक विद्यालय में हुई। यह सब तब शुरू हुआ जब प्रिंसिपल ने स्कूल में देर से आने के लिए शिक्षिका गुंजा चौधरी को फटकार लगाई, जिससे तीखी बहस छिड़ गई। जवाब में, शिक्षक ने दावा किया कि प्रिंसिपल भी पिछले चार दिनों से देर से आ रहे थे, जिसके कारण उनके बीच मौखिक बहस हुई। लेकिन बात इतनी बढ़ी कि प्रिंसिपल का पारा हाई हो गया और वह शिक्षिका गुंजा चौधरी पर टूट पड़ीं। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रिंसिपल शिक्षिका पर थप्पड़ चला रही हैं। वहां मौजूद लोगों ने प्रिंसिपल को रोकने की कोशिश भी की। वीडियो में शिक्षिका बैठी हुई नजर आ रही हैं जबकि प्रिसिंपल उनका गला पकड़े दिखीं। वीडियो में कुल चार लोग दिख रहे हैं जिनमें से एक पुरुष प्रिसिंपल को पकड़ कर रोकने की कोशिश करता दिख रहा है। इस दौरान चीखने-चिल्लाने की आवाजें भी आ रही हैं।

इस वीडियो पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने कहा कि निजी स्कूल दुकानें बन गए हैं जहां ये शिक्षक सेल्स मैन हैं और गरीब माता-पिता सिर्फ ग्राहक हैं। ये छात्रों को क्या पढ़ाते होंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ख़ुशी की बात ये है कि जिस टीचर की पिटाई हुई वो पुरुष नहीं था, वरना पिटाई की वजह बदल दी जाती। कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में यूपी पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

टॅग्स :वायरल वीडियोआगराउत्तर प्रदेशSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?