लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "सपा इस चुनाव को जीतने के बाद 'ईवीएम' मशीनों को हटाएगी", अखिलेश यादव का बड़ा बयान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 5, 2024 07:46 IST

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के खिलाफ उनकी पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा और सपा यह चुनाव जीतने के बाद ईवीएम को चुनाव प्रक्रिया से हटा देगी।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने कहा कि ईवीएम के खिलाफ उनकी पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पार्टी चुनाव प्रक्रिया से ईवीएम को हटा देगीसपा प्रमुख ने कहा कि ईवीएम के उपयोग से पहले हम भाजपा को हराएंगे, फिर उसे हटाएंगे

मैनपुरी:समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीते शनिवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के खिलाफ उनकी पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने ईवीएम के खिलाफ विरोध को समाजवादी पार्टी की "एक लंबी लड़ाई" बताया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सपा प्रमुख ने कहा, "अगर हम देखें तो भारत की तुलान में जर्मनी आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत देश है, जहां ईवीएम का उपयोग असंवैधानिक माना जाता है। हमने फैसला किया है कि हम भाजपा को ईवीएम का उपयोग करके हराएंगे और फिर हम इन ईवीएम मशीनों को चुनाव से हटा देंगे।"

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि अमेरिका, जापान और कई यूरोपीय देश ईवीएम पर कभी विचार नहीं करते हैं बल्कि वे चुनाव को केवल मतपत्र से कराने पर विचार करते हैं।यादव ने कहा, "मैनपुरी के लोगों ने सपा को भारी बहुमत से जिताने का मन बना लिया है क्योंकि भाजपा की कोई भी नीति लोगों तक नहीं पहुंची है। लोग उन्हें जवाब देने के लिए तैयार हैं।"

इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इंडिया ब्लॉक में अपने सहयोगी दल कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रायबरेली से उम्मीदवार बनाए जाने की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा था कि इस बार बात परिवार की नहीं है, पूरा परिवार संविधान की रक्षा के लिए मैदान में है।

मालूम हो कि कई दिनों की अटकलों के बाद राहुल गांधी ने गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल किया, जिसका प्रतिनिधित्व निवर्तमान लोकसभा में उनकी मां सोनिया गांधी ने किया था। पहले ऐसी अटकलें थीं कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की दो सीटों अमेठी या रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी, जो पार्टी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई हैं। लेकिम ऐसा नहीं हुआ। 

रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर पीएम मोदी के बयान पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "दो लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाले नेताओं के कई उदाहरण हैं। हमने भी दो लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ा है। दिवंगत नेताजी मुलायम सिंह यादव ने भी दो लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ा है। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी दो लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ा है। इसलिए यह कोई नई बात नहीं है, राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों जगहों से रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे।”

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)BJPमैनपुरीकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल