karwa chauth 2020: करवा चौथ का पावन व्रत आज बुधवार 4 नवंबर को है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। क्योंकि वे इस व्रत को अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का पावन व्रत हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। आइए जानते हैं करवा चौथ का वह विशेष मंत्र जिसे चंद्र अर्घ्य के समय बोलने से मिलता है अखंड सौभाग्य और सुंदरता का वरदान..
चंद्र को अर्घ्य दें तो यह मंत्र अवश्य बोलें
करकं क्षीरसंपूर्णा तोयपूर्णमयापि वा। ददामि रत्नसंयुक्तं चिरंजीवतु मे पतिः॥इति मन्त्रेण करकान्प्रदद्याद्विजसत्तमे। सुवासिनीभ्यो दद्याच्च आदद्यात्ताभ्य एववा।।एवं व्रतंया कुरूते नारी सौभाग्य काम्यया। सौभाग्यं पुत्रपौत्रादि लभते सुस्थिरां श्रियम्।।
देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखमरूपं देहि, जयं देहि, यशो देहि द्विषो जहि