लाइव न्यूज़ :

Belarus election: छठी बार जीते अलेक्सांद्र लुकाशेंको, सड़क पर प्रदर्शन और आक्रोश,  26 वर्षों में सबसे बड़ी चुनौती, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 10, 2020 20:17 IST

Open in App
1 / 7
चुनाव के कारण पूरे बेलारूस में व्यापक प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई की गई। लुकाशेंको बेलारूस के निरकुंश शासक हैं। देश के केंद्रीय चुनाव आयोग ने मतपत्रों की गिनती होने की सोमवार को घोषणा की। उसने यह भी कहा कि लुकाशेंको को 80.23 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए, जबकि उनकी मुख्य विपक्षी उम्मीदवार स्वेतलाना त्सिखानौकाया को सिर्फ 9.9 प्रतिशत वोट मिले।
2 / 7
चुनाव परिणामों की इस घोषणा के बाद तनाव बढ़ सकता है क्योंकि विपक्ष के समर्थकों का मानना है कि चुनाव में धांधली हुई है। रविवार रात हजारों की संख्या में लोगों ने बेलारूस की सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। सौ से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। समाचार एजेंसी एपी के एक पत्रकार की भी पुलिस ने पिटाई की। वह अस्पताल में इलाजरत हैं। 
3 / 7
विपक्षी समर्थकों ने कहा कि उनका मानना है कि चुनाव के परिणामों में धांधली की गई है। प्रदर्शनकारियों ने सोमवार की शाम को विरोध प्रदर्शन के लिए मिंस्क में एकत्र होने की योजना बनाई है। विपक्षी उम्मीदवार 37 वर्षीय श्वेतलाना त्सिकानुसकाया ने सोमवार को कहा, ‘‘हम इन परिणामों को नहीं मानते।’’ पूर्व शिक्षक एवं राजनीतिक नौसिखिया को 9.9 फीसदी वोट और 65 वर्षीय लुकाशेंको को 80.23 फीसदी वोट मिले।
4 / 7
त्सिकानुसकाया ने कहा कि उनकी टीम अपनी गिनती कर रही है। लुकाशेंको ने चुनाव को ‘‘एक उत्सव का मौका’’ बताया और विपक्ष पर इसे बर्बाद करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। रविवार के चुनाव के परिणाम को लेकर आक्रोश उत्पन्न करने वाले प्रदर्शनकारियों ने दंगा पुलिस का सामना किया। पुलिस उन्हें तितर-बितर करने के लिए तेजी से आगे बढ़ी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।
5 / 7
मानवाधिकार समूहों ने कहा कि एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि अधिकारियों ने इससे इनकार किया। साथ ही सैकड़ों प्रदर्शनकारी घायल हो गए। विस्ना मानवाधिकार समूह के अनुसार, 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।
6 / 7
गृह मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान किसी की मौत नहीं हुई। उसने प्रदर्शनों के दौरान मौत होने की खबर को ‘‘पूर्ण रूप से फर्जी’’ बताया। अधिकारियों के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन के दौरान 89 लोग घायल हुए, जिनमें 39 कानून प्रवर्तन अधिकारी शामिल हैं।
7 / 7
साथ ही करीब 3,000 लोगों को हिरासत में लिया गया। बेलारूस की जांच समिति ने बड़े पैमाने पर दंगों और पुलिस अधिकारियों के प्रति हिंसा की सोमवार को आपराधिक जांच शुरू की। यूरोपीय अधिकारियों ने रविवार को बेलारूस के अधिकारियों से लोकतंत्र के मानकों का पालन करने और लोगों के नागरिक अधिकारों का सम्मान करने का आग्रह किया।
टॅग्स :संयुक्त राष्ट्ररूसव्लादिमीर पुतिनचीनशी जिनपिंगअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?