Nigeria Crime News: घरों पर हमला कर 100 लोगों को किया अगवा, 10 दिन पहले ही 300 स्कूली बच्चों को किया था अपहरण, क्या है मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 19, 2024 12:24 PM2024-03-19T12:24:39+5:302024-03-19T12:25:42+5:30

Nigeria Crime News: प्रांतीय असेंबली में काजुरू का प्रतिनिधित्व करने वाले उस्मान दलामी स्टिंगो ने कहा कि हथियारों से लैस बदमाशों ने शनिवार और रविवार को कडुना राज्य के काजुरु परिषद क्षेत्र में रहने वाले समुदायों पर हमला किया।

Nigeria Crime News 100 people were kidnapped by attacking their houses 300 school children were kidnapped 10 days ago what demand? | Nigeria Crime News: घरों पर हमला कर 100 लोगों को किया अगवा, 10 दिन पहले ही 300 स्कूली बच्चों को किया था अपहरण, क्या है मांग

file photo

Highlightsकरीब दो सप्ताह पहले कडुना से लगभग 300 स्कूली बच्चों का अपहरण कर लिया गया था।नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी व मध्य क्षेत्रों में सामूहिक हत्याओं और अपहरणों को अंजाम देने वाले लुटेरों के समूहों का हाथ बताया जा रहा है।अधिकांश लुटेरे पूर्व में भी स्थानीय समुदायों के साथ संघर्ष में शामिल रहे हैं।

Nigeria Crime News:नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम इलाके में स्थित दो गांवों पर सशस्त्र गिरोहों ने इस सप्ताहांत हमला कर कम से कम 100 लोगों को उनके घरों से अगवा कर लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। प्रांतीय असेंबली में काजुरू का प्रतिनिधित्व करने वाले उस्मान दलामी स्टिंगो ने कहा कि हथियारों से लैस बदमाशों ने शनिवार और रविवार को कडुना राज्य के काजुरु परिषद क्षेत्र में रहने वाले समुदायों पर हमला किया। करीब दो सप्ताह पहले कडुना से लगभग 300 स्कूली बच्चों का अपहरण कर लिया गया था।

घटना के पीछे नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी व मध्य क्षेत्रों में सामूहिक हत्याओं और अपहरणों को अंजाम देने वाले लुटेरों के समूहों का हाथ बताया जा रहा है। अधिकांश लुटेरे पूर्व में भी स्थानीय समुदायों के साथ संघर्ष में शामिल रहे हैं। दूरदराज के गांवों में सुरक्षा बलों की अनुपस्थिति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए स्टिंगो ने कहा, ''आस-पास के इलाकों में सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है।'' उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गिरफ्तारियां न के बराबर होती हैं। 

Web Title: Nigeria Crime News 100 people were kidnapped by attacking their houses 300 school children were kidnapped 10 days ago what demand?

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे