लाइव न्यूज़ :

अर्जेंटीना में पूर्व मिस वर्ल्ड को बस ने मारी टक्कर, 6 दिन कोमा में रहने के बाद अस्पताल में मौत

By विनीत कुमार | Updated: December 24, 2020 13:09 IST

Open in App
1 / 7
अर्जेंटीना की पूर्व मिस वर्ल्ड नोर्मा कापेग्ली की 81 साल की उम्र में बस से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई है। उन्हें 17 दिसंबर को एक बस ने उसे समय टक्कर मार दी थी जब वे राजधानी ब्यूनर आयर्स में अपने घर के करीब टहल रही थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई।
2 / 7
कापेग्ली को अस्पताल में आईसीयू में रखा गया था। बस से टक्कर के बाद उनके सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद में कोमा में चली गई थीं। 6 दिन कोमा में रहने के बाद उनकी मौत हुई।
3 / 7
बस के ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। अधिकारियों ने उसके नाम का खुलासा नहीं किया है। हालांकि बताया जा रहा है कि उसकी उम्र 28 साल की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
4 / 7
कापेग्ली 1960 में लंदन में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। वे इस खिताब को जीतने वाली अर्जेंटीना की पहली महिला थी। उन्होंने जब मिस वर्ल्ड का खिताब जीता, तब उनकी उम्र केवल 21 साल थी।
5 / 7
कापेग्ली ने अपने जीवन के कई साल ब्राजील के रियो डी जनेरियो में भी गुजारे लेकिन 1989 में वे हमेशा के लिए अर्जेंटीना लौट आईं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद वे कई सालों तक बेहद सफल मॉडल रहीं।
6 / 7
कापेग्ली ने बतौर मॉडल अरमानी और डियोर जैसे प्रतिष्ठित ब्रैंड्स के लिए मॉडलिंग की। उन्हें उस जमाने में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद इनाम के तौर पर 500 पाउंड्स कैश और एक स्पोर्ट्स कार देने की घोषणा हुई थी। हालांकि, हाल में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें कैश मिला लेकिन स्पोर्ट्स कार कभी नहीं मिली।
7 / 7
कापेग्ली ने 60 के दशक के आखिर में इटली के एक बिजनेसमैन से शादी कर ली थी और फैशन इंडस्ट्री को छोड़ मिलान में बस गई थीं। इसके बाद उन्होंने बतौर पत्रकार इटली की पत्रिका मेंस बाजार के लिए भी काम किया।
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO