लाइव न्यूज़ :

Tokyo Olympics: 8 घंटे कठिन मेहनत, नॉर्वे से आ रहा था खाना, जानिए मेडल विजेता मीराबाई चानू की कहानी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 26, 2021 20:21 IST

Open in App
1 / 8
मणिपुर की इस खिलाड़ी ने 49 किग्रा वर्ग में कुल 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) भार उठाकर शनिवार को रजत पदक हासिल किया था। इससे पहले भारोत्तोलन में 2000 सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी के कांस्य पदक जीता था।
2 / 8
शानदार प्रदर्शन से उन्होंने 2016 के खेलों की निराशा को दूर किया जहां वह एक भी वैध भार उठाने में विफल रही थी। चानू पूर्व विश्व चैंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भी रह चुकी हैं।
3 / 8
मीराबाई ने इस मेडल के लिए पिछले 6 साल से कड़ी मेहनत की है। सख्त आहार और प्रशिक्षण दिनचर्या का पालन किया।
4 / 8
मीराबाई चानू ने 49 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता और कोचिंग टीम के सदस्य एपी दत्त ने उनकी सहायता की। एक इंटरव्यू में एपी दत्त ने मीराबाई के डाइट प्लान के बारे में बताया। दत्त मीराबाई की डाइट पर नजर रखते थे।
5 / 8
मनोरमा न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, दत्त ने कहा कि नाश्ते में अंडे, दो रोटियां और पांच प्रकार के फल होते हैं, जिसमें एवोकैडो भी शामिल है। दोपहर के भोजन के लिए, मीराबाई ने मछली और सालमन, टूना का मांस खाया, जो सीधे नॉर्वे से आया था।
6 / 8
ट्रेनिंग इस तरह से की गई थी कि उनका वजन 49 किलो से ज्यादा नहीं हो। दत्त के मुताबिक, मीराबाई सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दो बार वेट ट्रेनिंग सेशन करती थीं, जबकि मंगलवार और गुरुवार को सिर्फ एक वेट ट्रेनिंग सेशन होता था।
7 / 8
तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू सोमवार को स्वदेश लौटी तो हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान हालांकि हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी भी मच गयी और कोविड-19 से बचाव के लिए लागू किये सामाजिक दूरी के नियमों की पूरी तरह अनदेखी की गयी।  
8 / 8
मीराबाई चानू रोजाना 8 घंटे जिम में एक्सरसाइज करती थीं। उसकी ट्रेनिंग सुबह 6.30 बजे शुरू होती थी और वह डेढ़ घंटे तक कड़ी मेहनत करती थी। उसके बाद मैं 10 से 1 और शाम को 4.30 से 7.30 बजे तक ट्रेनिंग।
टॅग्स :मीराबाई चानूटोक्यो ओलंपिक 2020जापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!