लाइव न्यूज़ :

World Population: दुनिया की आबादी हुई 8 अरब, जानें चीन और भारत का हाल

By संदीप दाहिमा | Published: November 15, 2022 4:17 PM

Open in App
1 / 3
मानवता के लिए एक अहम पड़ाव में, पिछले 12 वर्षों में एक अरब लोगों को जोड़ने के बाद मंगलवार को वैश्विक जनसंख्या आठ अरब तक पहुंच गई। वहीं, भारत अगले साल चीन को दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में पछाड़ने के कगार पर है।
2 / 3
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) ने ट्वीट किया, “आठ अरब उम्मीदें। आठ अरब सपने। आठ अरब संभावनाएं। हमारा ग्रह अब आठ अरब लोगों का घर है।” संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि अगर दुनिया अमीरों और वंचितों के बीच की खाई को खत्म नहीं करेगी तो आठ अरब की यह आबादी , “ तनाव और अविश्वास, संकट और संघर्ष से भरी रहेगी।”
3 / 3
भारत के 2023 में दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकलने का अनुमान है। जनसंख्या संभावना रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की 1.426 अरब की तुलना में 2022 में भारत की जनसंख्या 1.412 अरब है। 2050 में भारत की आबादी 1.668 अरब होने का अनुमान है, जो सदी के मध्य तक चीन की 1.317 अरब जनसंख्या से काफी आगे है। जनसंख्या घड़ी ने 15 नवंबर को 8,000,000,000 का आंकड़ा दर्शाया। खास बात यह है इनमें से एक अरब लोग तो पिछले 12 वर्षों में जुड़े हैं। संयुक्त राष्ट्र ने जनसंख्या के आठ अरब तक पहुंचने को एक “उल्लेखनीय मील का पत्थर” करार दिया। मानव आबादी लगभग 1800 तक एक अरब से कम थी, और एक से दो अरब तक बढ़ने में 100 से अधिक वर्षों का समय लगा।
टॅग्स :भारतचीनअमेरिकारूसदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वशपथ ग्रहण के एक दिन बाद भारत से बोले मालदीव के नए राष्ट्रपति, कहा- हमारे देश से अपने सैनिकों को वापस बुलाएं

कारोबारAmazon Lay Offs: छंटनी का एक और दौर, अमेजन एलेक्सा से सैकड़ों नौकरियां पर आफत

बॉलीवुड चुस्कीMiss Universe 2023: कहां होगी प्रतियोगिता, क्या रहेगा समय और कौन-कौन से प्रतिभागी लेंगी हिस्सा? जानें...

विश्वVideo: मोल्दोवा में राष्ट्रपति के पालतू कुत्ते ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति को काटा, देखें वीडियो

क्रिकेटIND vs AUS Final: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले आईसीसी ने शेयर की नरेंद मोदी स्टेडियम की तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतआबोहवा में सुधार के कारण दिल्ली के स्कूल सोमवार से सभी शारीरिक कक्षाएं फिर से होंगी शुरू

भारतUP: योगी सरकार ने हलाल प्रमाणित उत्पादों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से लगाया बैन

भारतखालिस्तानी नेता पन्नून ने आईसीसी विश्व कप फाइनल को बाधित करने की धमकी दी, गुजरात पुलिस हुई अलर्ट

भारतहवा की गुणवत्ता में सुधार होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में चरण 4 के तहत प्रदूषण-विरोधी प्रतिबंध हटाए गए

भारतLok Sabha: निचले सदन में 713 निजी विधेयक लंबित, जारी लोकसभा बुलेटिन में खुलासा, देखें क्या-क्या है मसले