लाइव न्यूज़ :

मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में कोरोना विस्फोट, 57 प्रशिक्षु अधिकारी पॉजिटिव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 21, 2020 20:44 IST

Open in App
1 / 7
मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएसएनएए) में सिविल सेवा के 57 प्रशिक्षु अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं । इसके बाद अधिकारियों ने सभी गैर-आवश्यक विभागों को वहां बंद कर दिया है ।
2 / 7
कार्मिक मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि अकादमी कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की श्रृंखला तोड़ने के लिये देहरादून जिला प्रशासन और गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार हर संभव उपाय कर रहा है। बयान में कहा गया है कि संक्रमित सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को कोविड देखभाल केंद्र में पृथकवास में रखा गया है।
3 / 7
इसमें कहा गया है कि 20 नवंबर, 2020 से एलबीएसएनएए में 57 अधिकारी प्रशिक्षुओं के संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। फिलहाल अकादमी में 95वें फाउंडेशन पाठ्यक्रम के लिये 428 प्रशिक्षु अधिकारी हैं ।
4 / 7
बयान के अनुसार अकादमी ने शुक्रवार से जिला अधिकारियों के साथ समन्वय में 162 से अधिक आरटी-पीसीआर परीक्षण किए हैं।
5 / 7
प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके होस्टल तक भोजन एवं अन्य आवश्यक चीजें कर्मचारियों द्वारा मुहैया करायी जा रही हैं। ये कर्मचारी पर्याप्त सुरक्षा उपायों से सुसज्जित हैं।
6 / 7
अकादमी के निदेशक संजीव चोपड़ा ने बताया कि अकादमी, देहरादून जिला प्रशासन एवं उत्तराखंड सरकार का स्वास्थ्य विभाग इस चुनौती से निपटने के लिये साथ मिल कर काम कर रहे हैं।
7 / 7
चोपड़ा ने शनिवार को बताया कि सभी गैर-आवश्यक विभागों को बंद कर दिया गया है। हॉस्टल, मेस, प्रशासनिक कार्यालय में सैनेटाइजेशन का काम किया जा रहा है. साथ ही संस्थान को अगले दो दिनों के लिए सील कर दिया गया है, वहीं, कोरोना संक्रमित मिले ट्रेनी अधिकारियों को क्वारेंटीन कर दिया गया है।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाउत्तराखण्डनरेंद्र मोदीजितेन्द्र सिंहकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला