राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज से शुरू, यूपी में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से अमेठी तक जाएंगे कांग्रेस का अलख जगाने

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: January 14, 2024 08:15 AM2024-01-14T08:15:47+5:302024-01-14T08:21:03+5:30

कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में आज से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू करने जा रही है। यह यात्रा देश के 15 राज्यों, 100 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी।

Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Nyay Yatra' starts from today, will go from Varanasi to Amethi, PM Modi's parliamentary constituency in UP, to awaken the Congress | राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज से शुरू, यूपी में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से अमेठी तक जाएंगे कांग्रेस का अलख जगाने

फाइल फोटो

Highlightsकांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में आज से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू करने जा रही हैयह यात्रा देश के 15 राज्यों, 100 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगीयूपी में यह यात्रा अमेठी और रायबरेली के साथ-साथ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी जाएगी

नई दिल्ली:कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में आज से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू करने जा रही है। 'भारत जोड़ो यात्रा' की तर्ज पर मणिपुर के थौबल से शुरू हो रही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' देश के 15 राज्यों, 100 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार राहुल गांधी की इस यात्रा के शुरू होने से पहले कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया है कि राहुल गांधी की अगुवाई वाली यात्रा वैचारिक है न कि चुनावी। पार्टी ने शनिवार को कहा कि यह नरेंद्र मोदी सरकार के 10 साल के "अन्याय काल" के खिलाफ निकाली जा रही है।

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करेंगे। उत्तर भारत से शुरू हो रही यह यात्रा मध्य भारत से होते हुए 20 मार्च को महाराष्ट्र में समाप्त होगी।

इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी विशेष रूप से मार्च के महीने में सबसे अधिक समय उत्तर प्रदेश में बिताएंगे। यूपी में तय 11 दिनों की यात्रा राहुल गांधी कुल 20 जिलों में 1,074 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। उसके बाद झारखंड में आठ दिन, असम और मध्य प्रदेश में सात-सात दिन बिताएंगे।

राहुल गांधी की उत्तर प्रदेश में होने वाली यात्रा कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जिसमें कांग्रेस खुद को पुनर्जिवित करने का प्रयास कर रही है। राहुल की यह यात्रा कांग्रेस के गढ़ रहे अमेठी और रायबरेली के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से होकर गुजरेगी।

वहीं बिहार की बात करें तो रोहतास के सासाराम समेत कुल सात जिलों और झारखंड के 13 जिलों में राहुल गांधी की यात्रा क्रमशः 425 किमी और 804 किमी की दूरी तय करेगी।

Web Title: Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Nyay Yatra' starts from today, will go from Varanasi to Amethi, PM Modi's parliamentary constituency in UP, to awaken the Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे