लाइव न्यूज़ :

ये हैं किशमिश खाने के बेमिसाल फायदे, इन 8 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Published: July 26, 2020 6:31 AM

Open in App
1 / 8
बहुत से लोगों को को एसिडिटी की समस्या होती है, उन्हें भी इस पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबज पेट की सफाई करके गैस से छुटकारा दिलाते हैं। कब्ज एक ऐसी परेशानी है जो शरीर में कई बड़ी बीमरियां पैदा करने की वजह होती है लगातार कुछ दिनों तक किशमिश के सेवन करने से पेट में पाचन क्रिया सही हो जाती है और कब्ज की परेशानी दूर होती है।
2 / 8
सारा दिन कामकाज करने की वजह से थकान होना तो आज कल एक आम बात है। ऐसे में हर रोज सुबह इस पानी का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी और थकान दूर होती है और हमारे शारीर को आराम मिलता है।
3 / 8
किशमिश को आप दो प्रकार से खा सकते हैं। पहला, तो यह कि किशमिश को पानी से निकालकर अच्छी तरह चबाते हुए खाएं और ग्लास के पानी को हल्का गुनगुना कर पी लें। इसके आलावा एक तरीका और है भीगे हुए किशमिश को उसी पानी में चम्मच से अच्छी तरह मैश कर लें और किशमिश समेत पानी को पी ले| विटामिन ए की कमी पूरी करने के कारण भी यह आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
4 / 8
जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है उनके लिए यह पानी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद आयरन और कॉपर शरीर में खून की कमी को दूर करते हैं। किशमिश पर भी यह लागू होता है। लौह तत्वों के अलावा इसमें बी-कॉम्प्लेक्स भी होने के कारण शरीर इसे अच्छी प्रकार से अवशोषित कर पाता है। इस प्रकार एनीमिया ठीक करने में यह बेहद कारगर होता है।
5 / 8
अगर यदि आप दुबले पतले है तो शायद आप के लिए ये तरीका कारगर हो सकता है और शायद आपको पता भी नही होगा की किशमिश आपके शरीर में पाचन क्रिया को नियमित करता है जिससे आपको भोजन के सभी पोषण मिलते हैं। इससे शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है।इसके लिए आप को सुबह नाश्ते में केला और दूध खाने के बाद किशमिश भी खाना चाहिए और ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको बदलाव दिखेगा।
6 / 8
मुलायम सी दिखने वाली किशमिश हड्डियों को भी मजबूत बनाने में सक्षम होती है। ऐसे में अगर आप जोड़ों के दर्द, घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं तो आपके लिए किशमिश का सेवन करना काफी लाभदायक रहेगा।
7 / 8
किशमिश हड्डियों को मजबूत ही नहीं करती है बल्कि इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी कंपलेक्स और सेलेनियम शरीर में होने वाले गुप्त रोगों, कमजोर लीवर और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसके लिए अगर आप किशमिश को रात में पानी में भिगोकर रखें और सुबह उस पानी का सेवन करें तो काफी लाभ नजर आएगा।
8 / 8
अगर आप पाचन तंत्र की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको सुबह खाली पेट 4-5 भीगे हुए किशमिश का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित होगा। इसमें फाइबर की मात्रा होने के कारण या पाचन को दुरुस्त करता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJamun: आयुर्वेद में जामुन के फल, पत्ते और बीज से होते हैं कई रोगों के कारगर उपचार, गर्मियों के मौसम जरूर खाएं इसे, जानिए जामुन के लाभ

स्वास्थ्यEye Vision: आखें हैं सदा के लिए, आयुर्वेद के जरिये रखिये इन्हें हमेशा सहेज कर, जानिए उपचार के तरीके

स्वास्थ्यAyurveda Treatment For Sciatica: अगर आप साइटिका के दर्द से हैं बेहाल, तो आयुर्वेद के इन नुस्खों को आजमाकर देखें, मिलेगी राहत

स्वास्थ्यPanchakarma Ayurvedic Treatment: वामन, विरेचन, वस्ति, नस्य और रक्तमोक्षण क्रियाओं से बॉडी कैसे होती है डिटॉक्स, जानिए आयुर्वेद का अचूक गुणसूत्र

स्वास्थ्यनाभि खिसकने का इलाज, पेट दर्द हो जाएगा छूमंतर, अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यPregnancy Care In Ayurveda: गर्भावस्था में आयुर्वेद कैसे करता है मां का पोषण, जानिए यहां

स्वास्थ्यCOVID-19: वैज्ञानिकों ने दी खुशखबरी, असरदार एंटीवायरल दवाएं खोजीं, भविष्य में कोविड-19 संक्रमण के प्रकोप को रोकने की क्षमता, जानें कैसे करेगा काम

स्वास्थ्यFoods for Healthy Brain: दिमाग की सेहत को दुरुस्त रखेंगे ये सुपरफूड्स, नाश्ते और भोजन में शामिल करने से मिलेगा जबरदस्त लाभ

स्वास्थ्यजानिए तुरई या नेनुआ के चौंकाने वाले फायदे, स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद, गर्मियों में जरूर करें इसका सेवन

स्वास्थ्यकैंसर से लड़ने में मदद करेंगे ये फल और सब्जियां, रोजाना के आहार में करें शामिल