लाइव न्यूज़ :

Durand Cup 2023 Final: 16-16 बार डूरंड कप पर कब्जा, कल कौन मारेगा बाजी, चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल और मोहन बागान सुपर जायंट्स में खिताबी टक्कर, जानें शेयडूल और कहां देखें लाइव मैच

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 2, 2023 18:22 IST

Durand Cup 2023 Final: मोहन बागान और ईस्ट बंगाल एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीमें रही हैं, जिन्होंने 16-16 बार डूरंड कप जीता है।

Open in App
ठळक मुद्देस्टेडियम दोनों टीमों के खेल प्रेमी हरे-महरून और लाल-सुनहले रंग की जर्सी से भरा होगा।फाइनल, रविवार, 3 सितंबर को शाम 4.00 बजे।  विवेकानन्द युवा भारती क्रीड़ांगन, कोलकाता।

Durand Cup 2023 Final: इमामी ईस्ट बंगाल और मोहन बागान सुपर जायंट्स के बीच कोलकाता में कल फाइनल खेला जाएगा। डूरंड कप के 132वें संस्करण का फाइनल कोलकाता के विवेकानन्द युवा भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा। मोहन बागान और ईस्ट बंगाल एशिया के सबसे पुराने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीमें रही हैं, जिन्होंने 16-16 बार डूरंड कप जीता है।

ईस्ट बंगाल एफसी बनाम मोहन बागान एसजी: ईस्ट बंगाल बनाम मोहन बागान एसजी में फाइनल, रविवार, 3 सितंबर को शाम 4.00 बजे। विवेकानन्द युवा भारती क्रीड़ांगन, कोलकाता।

मोहन बागान सुपर जायंट्स रविवार को यहां डूरंड कप के फाइनल में खिताब के लिए चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल एफसी से भिड़ेगा जो टूर्नामेंट के 2004 फाइनल का दोहराव होगा। सॉल्ट लेक स्टेडियम में दो दिग्गज क्लबों के बीच यह मुकाबला तनाव और भावनाओं का द्वंद्व होगा। स्टेडियम दोनों टीमों के खेल प्रेमी हरे-महरून और लाल-सुनहले रंग की जर्सी से भरा होगा।

दोनों टीमें 2004 डूरंड कप फाइनल में भी एक दूसरे से भिड़ी थीं जिसमें ईस्ट बंगाल ने 2-1 की जीत से बाजी मारी थी। ईस्ट बंगाल और मोहन बागान 16-16 मौकों पर ट्राफी जीतकर बराबरी पर हैं। ईस्ट बंगाल ने पिछली बार यह खिताब 2004 में जीता था जबकि मोहन बागान ने पिछली बार यह ट्राफी 2000 में हासिल की थी।

ईस्ट बंगाल का इस साल टूर्नामेंट में प्रदर्शन शानदार रहा है जिसने पांच मैच खेले हैं जिसमें उसने चार में जीत हासिल की जबकि एक मैच ड्रा खेला। कोच कार्ल्स कुआद्रत अपनी टीम की जीत की लय से काफी खुश हैं लेकिन वह जीत के अंतर से थेाड़ा चिंतित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने ज्यादातर मैच करीबी अंतर से जीते हैं। काफी दफा उन्होंने (ईस्ट बंगाल) गोल गंवा दिये।

इसलिये यह फुटबॉल का शानदार मैच होगा जिसमें हम जीत दर्ज करने के लिए अपने सभी हथियार इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे। ’’ मोहन बागान की टीम खिताब के 23 साल के इंतजार को समाप्त करना चाहेगी। मौजूदा इंडियन सुपर लीग चैम्पियन होने के नाते इस मुकाबले में उसका पलड़ा थेाड़ा भारी है लेकिन ईस्ट बंगाल इतना अच्छा खेल रही है कि उसे हराना मुश्किल होगा।

मोहन बागान के कोच जुआन फेरांडो ने सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद कहा था, ‘‘यह हमारे लिये सत्र पूर्व टूर्नामेंट है इसलिये हमारे लिये विभिन्न स्थानों पर विभिन्न खिलाड़ियों को आजमाना अहम है। मेरा काम योजना बनाना और खिलाड़ियों की मदद कर ट्राफी जीतने की कोशिश करना है। ’’

टॅग्स :डूरंड कपकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!