लाइव न्यूज़ :

Ulhasnagar firing incident: उल्हासनगर फायरिंग पर राजनीति तेज, SIT का गठन, जानिए गृह मंत्री फड़नवीस और सांसद संजय राउत ने क्या कहा, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 03, 2024 11:16 AM

Ganpat Gaikwad Arrested Ulhasnagar firing incident: उल्हासनगर फायरिंग पर शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि एक विधायक के घर में ये फायरिंग हो रही है और खुलेआम विधायक बोलता है कि मुख्यमंत्री शिंदे ने मुझे फायरिंग करने के लिए मजबूर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ को मेडिकल जांच के लिए पुलिस स्टेशन से बाहर लाया गया।गणपत गायकवाड़ को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।गायकवाड़ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Ganpat Gaikwad Arrested Ulhasnagar firing incident: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भूमि विवाद को लेकर भाजपा और शिवसेना में ठन गई है। विपक्ष ने राजनीति तेज कर दी है। उल्हासनगर फायरिंग को लेकर विपक्ष ने सरकार पर हमला किया है। उल्हासनगर फायरिंग को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। घटना की जांच के लिए ACP निलेश सोनवणे के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच SIT का गठन किया गया। ठाणे के एसीपी दत्ता शिंदे ने बताया कि कल पुलिस स्टेशन में फायरिंग हुई थी। पुलिस स्टेशन में जो लोग आए थे उसमें वैभव गायकवाड़, उनके पिता MLA गणपत गायकवाड़ और महेश गायकवाड़ थे। विधायक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और राहुल पाटिल पर फायरिंग की। इसमें आत्मरक्षा का कोई सवाल नहीं उठता।

उल्हासनगर फायरिंग पर शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि एक विधायक के घर में ये फायरिंग हो रही है और खुलेआम विधायक बोलता है कि मुख्यमंत्री शिंदे ने मुझे फायरिंग करने के लिए मजबूर किया है। गिरफ्तार भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ को मेडिकल जांच के लिए पुलिस स्टेशन से बाहर लाया गया।

गणपत गायकवाड़ को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। गायकवाड़ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। DCP सुधाकर पठारे ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य तीन की तलाश जारी है। FIR में IPC और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।

महाराष्ट्र के एलओपी विजय वडेट्टीवार ने कहा कि सत्ता पक्ष का नेता या जन प्रतिनिधि इस तरह की फायरिंग करता है, तो इसका मतलब है कि देश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। मुझे लगता है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे। अगर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो इससे भी बड़ी घटना घट सकती है। हमारी मांग है कि आपराधिक मानसिकता वाले जन प्रतिनिधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

अधिकारी ने बताया कि उन पर 307 (हत्या का प्रयास) और 120बी (आपराधिक साजिश) सहित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक पुलिस थाने के परिसर में शुक्रवार देर रात हुई गोलीबारी में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का एक स्थानीय नेता घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस थाने में रात करीब 10.30 बजे हुई इस घटना में एक प्रतिद्वंद्वी राजनेता शामिल था। सूत्रों ने बताया कि इस गोलीबारी में शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ घायल हो गए और उन्हें ठाणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भूमि विवाद के चलते मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक नेता को गोली मारकर घायल करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे ने मीडिया को बताया कि भाजपा के कल्याण से विधायक गणपत गायकवाड़ ने शुक्रवार रात उल्हासनगर इलाके में हिल लाइन पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक के कक्ष के अंदर शिवसेना की कल्याण इकाई के प्रमुख महेश गायकवाड़ पर गोलियां चलाईं।

टॅग्स :Thane PoliceMaharashtraशिव सेनादेवेंद्र फड़नवीससंजय राउतSanjay Raut
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRahul Gandhi On Narendra Modi: 'मोदी दोबारा पीएम नहीं बनेंगे', 55 सेकंड के वीडियो में बोले राहुल गांधी

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: परिवार की पांचों सीट हारेगी सपा, नहीं खुलेगा खाता, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- क्या राममंदिर का निर्माण अनावश्यक हुआ!

भारतLok Sabha Elections 2024: "मोदीजी कह रहे हैं, राहुल अडानी का नाम नहीं ले रहे हैं.... अब तो उन्हें भी अडानी का नाम लेना पड़ रहा है", प्रियंका गांधी ने पीएम के 'अंबानी-अडानी' हमले पर किया पलटवार

भारतChhattisgarh CM Vishnu Deo Sai full interview: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाएंगे: सीएम साय, यहां देखें पूरा इंटरव्यू

भारतHaryana Political Crisis: 3 निर्दलीय MLA के कांग्रेस के साथ आने पर दुष्यंत चौटाला का दावा, फ्लोर टेस्ट के लिए गर्वनर को लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतबलात्कार पीड़िता को प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए मजबूर किया गया, महिला आयोग ने किया चौंकाने वाला दावा

भारतBengaluru Traffic Advisory: नागवाड़ा फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड बंद, 10 मई से चेक रूट डायवर्जन

भारतUttar Pradesh Lok Sabha Election 2024 Phase 4: 13 मई को 13 सीट पर मतदान, भाजपा पर पुराना प्रदर्शन दोहराने का दबाव!, नए खिलाड़ी को अखिलेश ने उतारा...

भारतPawan Singh Karakat Lok Sabha seat: पवन सिंह ने भरा पर्चा, खेल बिगाड़ने अक्षरा सिंह आएंगी मैदान में!, आखिर क्या है माजरा

भारतLok Sabha Elections 2024: पहले तीन चरणों के मतदान ने पीएम मोदी को बेचैन किया, शरद पवार ने कहा- भाषणों में खुलेआम मुस्लिम समुदाय का कर रहे जिक्र