लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाईकोर्ट से उमर खालिद को नहीं मिली जमानत, दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में सितंबर 2020 से हिरासत में है JNU के पूर्व छात्र नेता

By रुस्तम राणा | Updated: October 18, 2022 15:34 IST

जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद पर पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े एक बड़े षड्यंत्र के तहत यूएपीए के तहत मामला दर्ज है। सीएए प्रोटेस्ट के दौरान ये दंगे दिसंबर 2019 और फरवरी 2020 में पूर्वोत्तर दिल्ली में हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने कहा- ने कहा, हमें जमानत की अपील में कोई दम नहीं लगता, जमानत की अपील खारिज की जाती हैदिल्ली HC ने कहा- यह मानने के लिए उचित आधार नहीं हैं कि याचिकाकर्ता के खिलाफ आरोप प्रथम दृष्टया साबित नहीं हुआ हैकोर्ट ने कहा- अपीलकर्ता शरजील इमाम सहित अन्य सह-आरोपियों के साथ लगातार संपर्क में था, जो यकीनन साजिश के प्रमुख हैं

नई दिल्ली:दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को झटका देते हुए उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। जेएनयू के पूर्व छात्र नेता सितंबर 2020 से हिरासत में है। उमर खालिद पर पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े एक बड़े षड्यंत्र के तहत यूएपीए के तहत मामला दर्ज है। सीएए प्रोटेस्ट के दौरान ये दंगे दिसंबर 2019 और फरवरी 2020 में पूर्वोत्तर दिल्ली में हुए थे।

दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा?

दिल्ली हाईकोर्ट के जज सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर की विशेष खंडपीठ ने कार्यकर्ता की जमानत याचिका पर यह आदेश सुनाया। नौ सितंबर को आदेश सुरक्षित रखा गया था। पीठ ने कहा, 'हमें जमानत की अपील में कोई दम नहीं लगता, जमानत की अपील खारिज की जाती है। 

अदालत की पीठ ने कही गंभीर बात

पीठ ने अपने आदेश में कहा, चार्ज-शीट को ध्यान से पढ़ने और इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि अपीलकर्ता शरजील इमाम सहित अन्य सह-आरोपियों के साथ लगातार संपर्क में था, जो यकीनन साजिश के प्रमुख हैं। इस स्तर पर, एक राय बनाना मुश्किल है कि यह मानने के लिए उचित आधार नहीं हैं कि याचिकाकर्ता के खिलाफ आरोप प्रथम दृष्टया साबित नहीं हुआ है। 

इससे पूर्व अभियोजक पक्ष ने जमानत के खिलाफ किया था विरोध

इससे पूर्व सुनवाई में खालिद की जमानत का विरोध करते हुए, विशेष अभियोजक अमित प्रसाद ने प्रस्तुत किया कि फरवरी 2020 में अमरावती में खालिद का भाषण एक "बहुत ही सुविचारित भाषण" था जिसमें उन्होंने बाबरी मस्जिद, तीन तलाक, कश्मीर, मुसलमानों का दमन, सीएए और सहित कई बिंदु उठाए थे। एनआरसी, और सरकार के खिलाफ "सड़कों पर विरोध" का आह्वान किया था।

 

टॅग्स :उमर खालिददिल्ली हाईकोर्टजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने PM आवास के पास झुग्गीवासियों को हटाने की अनुमति दी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज