लाइव न्यूज़ :

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमला, भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य मौके पर मौजूद

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 1, 2022 18:08 IST

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने कुशीनगर में हुए इस हमले के लिए फाजिलनगर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा को दोषी ठहराया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार से किनारा कर लिया था और सपा का दामन थाम लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकुशीनगर में सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर कातिलाना हमला हुआ हैमौके पर स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी और बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य भी मौजूद हैंकुशीनगर के बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और मामले की जांच कर रहे हैं

कुशीनगर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर कातिलाना हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि हमले की जानकारी मिलने के बाद मौक पर स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी और बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य भी मौके पर पहुंच गई हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में सपा और भाजपा कार्यकर्ता प्रचार के दौरान आमने-सामने आ गये और थोड़े ही देर में दोनों तरफ के कार्यकर्ता लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर बरस पड़े।

जानकारी के मुताबिक स्वामी प्रसाद के समर्थकों ने हमले के लिए बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा को दोषी ठहराया है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपाईयों को हमला करने के लिए उकसाया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक स्वामी प्रसाद मौर्य  कुशीनगर की फाजिलनगर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं। 

बताया जा रहा है कि हमले के बाद कुशीनगर के बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक इस हमले से खासे नाराज हैं और इसके लिए भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा के साथ जिला प्रशासन को भी दोषी ठहरा रहे हैं।

जिले के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ स्थिति को संभालने में जुटे हुए हैं और दोनों पक्षों से शिकायत के आवेदन ले रहे हैं।अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और हिंसा के दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

भाजपा समर्थक सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा पर आरोप लग रहा था कि वो अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए चुनाव में चोरी-छुपे प्रचार कर रही हैं। भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या रविवार की रात फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के जौरा-मगुलही गांव में कथित तौर पर पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए वोट मांग रही थीं। 

योगी सरकार में श्रम और रोज़गार मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से तीन बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं। दो बार वह बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर और साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पडरौना विधानसभा सीट से विजयी हुए थे।

भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने के बाद माना जा रहा था कि स्वामी समाजवादी पार्टी के टिकट पर पडरौना से ही विधानसभा चुनाव उम्मीदवार होंगे लेकिन आखिरी वक्त में उनकी सीट बदल दी गयी।

माना जा रहा है कि दिग्गज कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने और पडरौना से चुनावी मैदान में उतरने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्वामी की सीट बदल दी और उन्हें फाजिलनगर से उम्मीदवार बनाया।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022स्वामी प्रसाद मौर्यसंघमित्रा मौर्यसमाजवादी पार्टीकुशीनगरBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो