लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का गुनहगार कहा, शिंदे सरकार को दी ये चुनौती

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 21, 2023 14:39 IST

शिवसेना यूबीटी के नेता ने कहा, "पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के गुनहगार हैं और उन्होंने बहुत बड़ा अपराध किया है। उन्होंने बालासाहेब की शिवसेना तोड़ने के लिए अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया जिसे सुप्रीम कोर्ट ने बता दिया है।"

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला हैभाजपा नीत सरकार को निकाय चुनाव की घोषणा करने की भी चुनौती दीपूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का गुनहगार कहा

मुंबई: उद्धव गुट वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र की सियासत, आरबीआई द्वारा 2000 के नोट बंद करने का फैसला और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र का राज्यराल रहते हुए कोश्यारी ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया।

शिवसेना यूबीटी के नेता ने कहा, "पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के गुनहगार हैं और उन्होंने बहुत बड़ा अपराध किया है। उन्होंने बालासाहेब की शिवसेना तोड़ने के लिए अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया जिसे सुप्रीम कोर्ट ने बता दिया है।"

2000 रुपये के नोट को बंद किए जाने के फैसले पर राउत ने कहा, "देश की अर्थव्यवस्था के साथ इतिहास में इतना बड़ा खिलवाड़ कभी नहीं हुआ था। सामान्य नागरिक के पास 2000 का नोट नहीं है। पहले नोटबंदी के वक्त लगभग 4000 लोग बैंक के लाइन में खड़े थे और उनकी मृत्यु हो गई। लोगों की नौकरियां चली गईं, कारोबार बंद हो गए और भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, काला धन और महंगाई और यहां तक ​​कि आतंकवाद भी बढ़ गया है। यानी नोटबंदी फेल हो गई। पीएम मोदी ने कहा था कि अगर नोटबंदी फेल हुई तो उन्हें सरेआम फांसी पर लटका देना चाहिए। यह फेल हो गई है। आप क्या करने जा रहे हैं?  क्या आप चाहते हैं कि हम एक रस्सी भेजें?"

राउत ने भाजपा नीत सरकार को निकाय चुनाव की घोषणा करने की भी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर आपको 150 सीटों के साथ बीएमसी चुनाव जीतने का इतना ही भरोसा है तो चुनाव का सामना करें। राउत ने पूछा कि सरकार चुनाव से क्यों भाग रही है? 

शिवसेना (यूबीटी) के मुख्य प्रवक्ता ने कहा, '150 को भूल जाइए, हम बीजेपी गठबंधन को (बीएमसी चुनावों में) सिर्फ 60 सीटों पर लाएंगे, अगर वे घोषणा करते हैं और अभी चुनाव का सामना करते हैं।'

राउत ने सरकार से सवाल करते हुए कहा, किरण रिजिजू जी का पद क्यों बदल दिया गया यह बताइए ? वरना आने वाले दिनों में इस पर में खुलासा करूंगा। 

टॅग्स :महाराष्ट्रसंजय राउतएकनाथ शिंदेBJPBhagat Singh Koshyari
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला