लाइव न्यूज़ :

Salman Khan Residence Firing: "महाराष्ट्र में पुलिस कहां है, गृह मंत्री कहां हैं?", संजय राउत ने सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग पर दागा सवाल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 15, 2024 07:10 IST

उद्धव ठाकरे गुट के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि पूरे महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और एकनाथ शिंदे सरकार के तहत स्थिति बड़े पैमाने पर खराब हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा कि पूरे महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हैराउत ने सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग को लेकर शिंदे सरकार पर खड़ा किया सवालराउत ने कहा कि स्थिति बहुत चिंताजनक है, यहां सरकार कहां है? पुलिस कहां है, गृह मंत्री कहां हैं?

मुंबई: उद्धव ठाकरे गुट के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बीते रविवार को कहा कि पूरे महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और एकनाथ शिंदे सरकार के तहत स्थिति बड़े पैमाने पर खराब हो गई है।

राउत की यह टिप्पणी रविवर सुबह में मुंबई के बांद्रा स्थित फिल्म अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई कथित गोलीबारी की घटना के बाद आई है। संजय राउत ने कहा, "देखिए, सिर्फ मुंबई में ही नहीं, पूरे महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत चिंताजनक है। यहां सरकार कहां है? पुलिस कहां है, गृह मंत्री कहां हैं?" 

मालूम हो कि घटना पर मुंबई पुलिस ने बताया कि अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग का मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की 10 से ज्यादा टीमें जांच में जुटी हैं।

इससे पहले दिन में दो अज्ञात व्यक्तियों ने सुबह लगभग 5 बजे मुंबई के बांद्रा में सलमान के घर के बाहर गोलीबारी की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तीन राउंड फायरिंग हुई. उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है।

इससे पहले आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान से फोन पर बात की और उन्हें सुरक्षा राहत प्रदान की। शिंदे ने इस बारे में मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी चर्चा की और सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने का सुझाव दिया।

नवंबर 2022 से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार की धमकियों के कारण सलमान खान की सुरक्षा का स्तर वाई-प्लस तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा सरकार ने सलमान खान को व्यक्तिगत बन्दूक ले जाने के लिए भी अधिकृत किया गया है और अतिरिक्त सुरक्षा के लिए एक नया बख्तरबंद वाहन लेने का भी अधिकार दिया है।

टॅग्स :संजय राउतएकनाथ शिंदेसलमान खानमुंबई पुलिसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार