लाइव न्यूज़ :

पंजाब: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर राज्य में सुरक्षा कड़ी, स्वर्ण मंदिर में बढ़ाई गई सुरक्षा

By अंजली चौहान | Updated: June 6, 2023 11:58 IST

पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी को देखते हुए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी हैपूरे पंजाब में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं स्वर्ण मंदिर में सादी वर्दी में पुलिस को तैनात किया गया है

अमृतसर: आज ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी है। ऐसे में पूरे पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं, अमतृसर के स्वर्ण मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने कहा कि सादी वर्दी में पुलिस भी तैनात की गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए शहर को सील कर दिया गया है, उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

इस बीच श्री हरमंदिर साहिब में श्री अकाल तख्त पर खालिस्तान के नारों के बीच ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी मनाई गई है। बरसी मनाने के दौरान लोगों ने खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए और पोस्टर लहराए। 

राज्य में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) अर्पित शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि पूरे पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों को भी तैनात किया गया है।

पूरे राज्य में सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है। वहीं राज्य की जनता को शांति बनाए रखने के लिए कहा गया है और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है। 

क्या था ऑपरेशन ब्लू स्टार?

यह 6 जून, 1984 की घटना है जब पंजाब में जरनैल सिंह भिंडरावाले के नेतृत्व में सिख उग्रवाद को रोकने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आदेश पर ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत भारतीय सेना ने स्वर्ण मंदिर में धावा बोल दिया था।

जानकारी के अनुसार, भिंडरावाले ने स्वर्ण मंदिर परिसर में बड़ी मात्रा में हथियार जमा किए थे। इस ऑपरेशन की कड़ी आलोचना की गई थी। इस घटना के ठीक चार महीनों बाद, प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके दो सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर, 1984 को उनके नई दिल्ली आवास पर हत्या कर दी थी।  

टॅग्स :ऑपरेशन ब्लू स्टारपंजाबPunjab PoliceGolden Temple
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतआसमान से नोटों की बारिश; ईडी ने पंजाब के सीएम मान के OSD के सहयोगियों के घर मारा छापा, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज