लाइव न्यूज़ :

कलकत्ता के हैम रेडियो ऑपरेटर्स की मदद से 21 साल बाद अपने घर वालों से मिल सका शख्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2019 18:36 IST

कोलकाता के हैम्स पहले भी कई बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलवा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे1998 में लापता हुए थे राजाराम पोच्या बोंगरीवार।वेस्ट बंगाल अमेचर रेडियो क्लब के सदस्यों ने घर वालों से मिलाया।महाराष्ट्र के रहने वाले राजाराम वन विभाग में थे अधिकारी।

गंगासागर मेले में सर्विस के दौरान हैम रेडियो ऑपरेटर्स को इस बार एक ऐसा व्यक्ति मिला जो 21 साल से लापता था। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के रहने वाले राजाराम पोच्या बोंगरीवार 1998 से लापता थे। उनके परिजन उनके वापस आने की आस भी छोड़ चुके थे लेकिन इतने सालों बाद वे एक बार फिर अपने परिवार वालों से फिर मिल सके हैं। और ये सब संभव हो सका है  वेस्ट बंगाल रेडियो अमेचर क्लब के हैम रेडियो ऑपरेटर्स की मदद से।

राजाराम जिस वक्त हैम्स को मिले थे उनकी हालत काफी खराब थी। हैम्स ने उन्हें ले जाकर सबसे पहले काकद्वीप अस्पताल में भर्ती करवाया। उनकी यादाश्त जा चुकी थी और पूछताछ की गई तो वे मराठी बोल रहे थे। उन्हें अपनी जगह के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी थी, जिसके हिसाब से उनकी लोकेशन पता की गई। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया गया और  रिकॉर्ड खंगाले गए तो पता चला कि उनके हुलिए और शरीर पर कुछ निशानों के हिसाब से 2002 में उनके घरवालों ने गुमशुदगी एक रिपोर्ट चंद्रपुर जिला के कोठारी थाने में दर्ज करवाई गई थी।

पुलिस ने उनके परिवार वालों से संपर्क किया और उन्हें राजाराम के विषय में जानकारी दी।  इसके बाद राजाराम के दो बेटे शेखर बोंगरीवार और लक्ष्म्ण बोंगरीवार कोलकाता पहुंच गए। यहां कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अस्पताल ने राजाराम को उनके बेटों के सुपुर्द कर दिया। राजाराम के वापस पहुंचने पर चंद्रपुर जिले के एसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

राजाराम के बेटों का कहना है कि जब पुलिस ने उनके पिता के बारे में जानकारी दी तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। वे उनके वापस लौटने की उम्मीद ही छोड़ चुके थे। बोंगरीवार परिवार ने वेस्ट बंगाल अमेचर रेडियो क्लब के हैम रेडियो ऑपरेटर्स को भी धन्यवाद दिया है।

कोलकाता के सोदेपुर स्थित वेस्ट बंगाल अमेचर रेडियो क्लब हर साल गंगासागर मेले में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए हैम रेडियो बेस स्टेशन सेटअप करता है। यहां गुमशुदा लोगों को खोजने के लिए संस्था ने myham.in नाम की एक वेबसाइट भी शुरु की है।

टॅग्स :हैम रेडियोडब्ल्यूबीआरसीहैम रेडियो ऑपरेटर्सगंगासागर मेला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतGanga pollution: हजारों करोड़ रुपए खर्च होने के बाद भी गंगा मैली क्यों?

पूजा पाठMakar Sankranti: 'मकर संक्रांति' पर पवित्र स्नान के लिए गंगासागर पहुंचे लाखों श्रद्धालु

भारतगंगासागर मेला 2023: तीर्थयात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अधिकारियों ने लिया बड़ा फैसला, हिंदी में भी होंगे सभी संकेत चिह्न-बैनर, नहीं पढ़े-लिखों का भी रखा गया ध्यान

भारतGangasagar Mela: गंगासागर मेला में आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य

भारतक्या कुंभ पर कोई प्रतिबंध लगाया गया था? ममता बनर्जी ने गंगासागर मेले पर कोविड प्रतिबंध लगाने से इनकार करते हुए उठाया सवाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज