Bengaluru blast: रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट, दिल्ली में हाई अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई गई फोर्स

By धीरज मिश्रा | Published: March 2, 2024 01:09 PM2024-03-02T13:09:46+5:302024-03-02T13:19:07+5:30

Bengaluru blast: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट होने के बाद से दिल्ली की पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। दिल्ली पुलिस के द्वारा सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, हौज खास और पहाड़गंज जैसे बाजारों में फोर्स बढ़ाई गई है। यहां पर प्रतिदिन भारी संख्या में लोग खरीददारी करने के लिए पहुंचते हैं और सरोजनी नगर बाजार में पूर्व में आतंकी हमला भी हुआ है।

Bengaluru blast Delhi Police high alert Sarojini Nagar Lajpat Nagar Hauz Khas and Paharganj | Bengaluru blast: रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट, दिल्ली में हाई अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई गई फोर्स

फाइल फोटो

Highlightsरामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट के बाद दिल्ली की पुलिस हाई अलर्ट मोड पर हैसरोजिनी नगर, लाजपत नगर, हौज खास और पहाड़गंज जैसे बाजारों में फोर्स बढ़ाई गईसाल 2005 में दिल्ली में हुए थे सीरियल बम ब्लास्ट

Bengaluru blast:बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट होने के बाद से दिल्ली की पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। दिल्ली पुलिस के द्वारा सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, हौज खास और पहाड़गंज जैसे बाजारों में फोर्स बढ़ाई गई है। यहां पर प्रतिदिन भारी संख्या में लोग खरीददारी करने के लिए पहुंचते हैं और सरोजनी नगर बाजार में पूर्व में आतंकी हमला भी हुआ है।

ऐसे में पुलिस के द्वारा यहां पर निगरानी सख्त कर दी गई है। मालूम हो कि शुक्रवार दोपहर बेंगलुरु के एक कैफे में विस्फोट हुआ था। जिसमें 9 लोग घायल हो गए थे। ब्लास्ट में आईईडी बम का इस्तेमाल किया गया था। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में बम ब्लास्ट की घटना रिकॉर्ड हुई है। आरोपी की तलाश में प्रदेश की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

बाजारों के अध्यक्षों से पुलिस की अपील

दिल्ली के चर्चित बाजारों के अध्यक्षों से दिल्ली पुलिस ने सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही कोई भी संदिग्ध गतिविधि मिलने पर स्थानीय पुलिस स्टेशनों से संपर्क करने के लिए कहा है। एसोसिएशनों को कहा गया है कि वह बाजार परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। साथ ही सुनिश्चित करें कि कैमरे लगा दिए गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रीय राजधानी में आईईडी से जुड़ी घटनाओं के कारण दिल्ली पुलिस अधिक सतर्क है।

गौर करने वाली बात यह है कि सरोजनी मार्केट में 29 अक्टूबर 2005 को सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे। जिसमें 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। 127 लोग घायल हो गए थे। इस घटना में कई लोगों ने पूरे परिवार को खो दिया। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2005 में इस दिन सरोजनी नगर मार्केट के अलावा पहाड़गंज और गोविंदपुरी में भी बम ब्लास्ट हुए थे। इसलिए कहीं भी बम ब्लास्ट की घटना होती है दिल्ली में सुरक्षा के मद्देनजर हाई-अलर्ट किया जाता है।

Web Title: Bengaluru blast Delhi Police high alert Sarojini Nagar Lajpat Nagar Hauz Khas and Paharganj

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे