लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः हजारीबाग में कौन मारेगा बाजी, भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 18, 2019 2:59 PM

हजारीबाग लोकसभा सीटः एक ओर जहां सत्ता पर काबिज भाजपा 2014 की शानदार जीत को दोहराना चाहती है। हजारीबाग से फिलहाल भाजपा से जयंत सिन्हा सांसद और केंद्र में मंत्री भी हैं।

Open in App

हजारीबाग का अर्थ होता है हजार बागों वाला और यह दो शब्दों हजार और बाग से मिलकर बना है। खूबसूरत पर्यटक स्थलों से भरा हजारीबाग झारखंड में स्थित है। यह क्षेत्र वर्ष 2000 से पहले बिहार का एक हिस्सा हुआ करता था। देशभर में लोकसभा चुनाव जोरों पर हैं। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर केंद्र और विपक्ष दोनों ही अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। 

एक ओर जहां सत्ता पर काबिज भाजपा 2014 की शानदार जीत को दोहराना चाहती है। हजारीबाग से फिलहाल भाजपा से जयंत सिन्हा सांसद और केंद्र में मंत्री भी हैं।

देखने वाली बात होगी कि हजारीबाग में कौन सी पार्टी बाजी मार ले जाता है। जीत की राह किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं होगी और सभी राजनीतिक पार्टी पहले ही इस कोशिश में लग चुकी है। हजारीबाग संसदीय क्षेत्र झारखंड के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। इस संसदीय क्षेत्र को देश के लिए 1952 में हुए पहले लोकसभा चुनावों के दौरान गठित नहीं किया गया। 1957 में यह संसदीय क्षेत्र पहली बार अस्तित्व में आया। इस लोकसभा सीट में दो जिलों रामगढ़ और हजारीबाग के कुछ इलाकों को शामिल किया गया है।

जयंत बनाम साहू बनाम मेहता

हजारीबाग से भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। भाकपा ने पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता को उतारा है। कांग्रेस ने गोपाल साहू को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर पांचवें चरण में मतदान होगा। इस सीट के लिए 6 मई को मतदान होना है।

दो जिलों के मतदाता देंगे वोट

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि चुनने के लिए दो जिलों के मतदाता वोट देंगे। इस लोकसभा क्षेत्र के तहत पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें से हजारीबाग, बरही और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के तहत आते हैं। रामगढ़ और मांडू रामगढ़ जिले में है। 2014 के आम चुनाव के दौरान इस सीट पर मतदाताओं की संख्या करीब 15.18 लाख थी। इसमें 8.12 लाख पुरुष और 7.06 लाख महिला मतदाता शामिल हैं।

पिछड़े, अल्पसंख्यकों का है सहारा

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में पिछड़े और अल्पसंख्यक मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। लिहाजा सभी दल चुनाव के दौरान इन्हें साधने की कोशिश करते हैं। इसके बाद सवर्ण मतदाताओं का नंबर आता है। आदिवासी मतदाताओं की तादाद यहां कम है।

हजारीबाग पर रहा भाजपा का कब्जा

1957 में निर्दलीय प्रत्याशी ललिता राज लक्ष्मी जीतने में कामयाब हुईं। 1962 और 67 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बसंत नारायण सिंह जीते। 1968 के उपचुनाव में कांग्रेस के मोहन सिंह ओबरॉय जीते। 1971 में कांग्रेस के दामोदर पांडेय जीतने में कामयाब हुए। 1977 और 1980 के चुनाव में जनता पार्टी के बसंत नारायण सिंह लगातार दो बार जीते।1984 में कांग्रेस के दामोदर पांडेय फिर जीते। 1989 में बीजेपी के यदुनाथ पांडेय जीतने में कामयाब हुए। 1991 में कम्यूनिस्ट पार्टी के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता जीते। 1996 में बीजेपी के महाबीर लाल विश्वकर्मा जीते। 1998 व 1999 का चुनाव बीजेपी के यशवंत सिन्हा जीते। 2004 में कम्यूनिस्ट पार्टी के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता जीते। 2009 में यशवंत सिन्हा जीते। 2014 में बीजेपी के टिकट पर यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा जीते।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसहजारीबाग लोकसभा सीटहजारीबागजयंत सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमणिशंकर अय्यर के विवादित बोल, कहा- "पाकिस्तान का सम्मान करें नहीं तो वो भारत पर परमाणु बम गिरा देंगे"

भारतLok Sabha Elections 2024: "नरेंद्र मोदी ने 10 सालों में केवल 'अडानी' जैसे लोगों के लिए काम किया है", राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर सीधा हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: "भाजपा राम मंदिर पर नहीं रुकेगी, हमें देश का हर मंदिर मुक्त कराना है, हमारा एजेंडा लंबा है", हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया विवादित बयान

भारतLok Sabha Elections 2024: "आचार्य प्रमोद अमेठी में स्मृति ईरानी की हार को देखते हुए उन्हीं की भाषा बोल रहे हैं", शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा

भारतUttar Pradesh Lok Sabha Election 2024 Phase 4: 13 मई को 13 सीट पर मतदान, भाजपा पर पुराना प्रदर्शन दोहराने का दबाव!, नए खिलाड़ी को अखिलेश ने उतारा...

भारत अधिक खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ बदल सकते हैं अकबरपुर का नाम, बोले- “नाम लेने से खराब हो जाता है मुंह का स्वाद"

भारतChar Dham Yatra 2024: अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर खुले केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी ने पत्नी संग किए दर्शन

भारतLok Sabha Elections 2024: "भाजपा में राजपूतों के साथ भेदभाव हो रहा है, उनका अपमान हो रहा है", करणी सेना के अध्यक्ष सूरज पाल अमू ने इन आरोपों के साथ दिया पार्टी से इस्तीफा

भारतLok Sabha Elections 2024: "नहीं डरती किसी से, जो पाकिस्तान के लिए काम करते हैं, उन्हें जवाब देना जरूरी है". नवनीत राणा ने "15 सेकंड" वाले बयान पर कहा

भारतप्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल: सिद्धारमैया सरकार से कुमारस्वामी ने पूछा- "कहां हैं 2900 पीड़ित?"