लाइव न्यूज़ :

Jawaharlal Nehru University: छात्र गुटों के बीच हुई जमकर झड़प, कैंपस में फिर हुआ हिंसा का तांडव, 3 छात्र हुए घायल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 1, 2024 10:30 IST

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात छात्रों के दो समूहों के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में फिर हुआ छात्रों के दो गुटों में जमकर संघर्ष बताया जा रहा है कि हिंसा के इस तांडव में कम से कम तीन छात्र बुरी तरह से जख्मी हुए हैंछात्रों के दो गुटों के बीच यह संघर्ष स्कूल ऑफ लैंग्वेज में आयोजित एक आम सभा की बैठक में हुआ

नई दिल्ली: देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में अपनी मजबूत दखल रखने वाले दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एक बार फिर हिंसा की खबरें आ रही हैं। जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी कैंपस में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात छात्रों के दो समूहों के बीच जमकर झड़प हुई है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार छात्रों की हिंसा के इस तांडव में कम से कम तीन छात्र बुरी तरह से जख्मी हुए हैं, जिनका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि छात्रों के दो गुटों के बीच यह संघर्ष स्कूल ऑफ लैंग्वेज में आयोजित एक आम सभा की बैठक के दौरान हुआ।

प्रत्यत्क्षदर्शियों के अनुसार पूरी रात छात्रों का गुटों एक-दूसरे पर लाठियों से हमला करता रहा। इस दौरान किसी छात्र ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना के संबंध में वामपंथी छात्रों ने एबीवीपी छात्र विंग पर बैठक के बीच हंगामा करने का आरोप लगाया है, वहीं एबीवीपी के छात्रों ने आरोप लगाया है कि यह घटना परिसर में "नक्सली हमले" जैसी थी।

छात्रों के बीच हो रही हिंसा के बीच मौजूद यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों ने कई बार बीच-बचाव करने का प्रयास किया और हिंसा के शिकार छात्रों को आक्रामक माहौल से दूर करने का प्रयास किया।

वामपंथी छात्रों का आरोप है कि जेएनयू प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने एबीवीपी समर्थकों को पूरे परिसर पर कब्ज़ा करने की अनुमति दे दी है। छात्रों ने कथिततौर पर दावा है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा एबीवीपी छात्रों को जब भी और जहां भी वे चाहें हिंसा में शामिल होने की अनुमति दी गई है। यही कारण है कि वो जीबीएम के दौरान, कक्षाओं में या हॉस्टल में, कहीं भी हिंसा करते रहते हैं।

बताया जा रहा है कि एबीवीपी और वामपंथी छात्र समूहों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि फिलहाल वो घटना की जांच कर रहे हैं। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हो सकी है।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)Jawaharlal Nehru UniversityPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल