लाइव न्यूज़ :

बाहुबली मुन्ना बजरंगी हत्याकांडः जेलर रहे उदय प्रताप सिंह व डिप्टी जेलर बर्खास्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2019 13:20 IST

बाहुबली मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के दौरान बागपत जेल में जेलर रहे उदय प्रताप सिंह को जांच के बाद बर्खास्त किया गया है। जबकि मेरठ जेल के डिप्टी जेलर धीरेंद्र कुमार सिंह को बंदियों को अनधिकृत सुविधा दिलाने के मामले में बर्खास्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयह आदेश ‘कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं’ के महानिदेशक अरविंद कुमार ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।गौरतलब है कि बागपत जेल में माफिया डॉन प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की नौ जुलाई 2018 को जेल में बंद एक अन्य बंदी सुनील राठी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के एक जेलर और एक डिप्टी जेलर को बर्खास्त कर दिया है। बाहुबली मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के दौरान बागपत जेल में जेलर रहे उदय प्रताप सिंह को जांच के बाद बर्खास्त किया गया है। जबकि मेरठ जेल के डिप्टी जेलर धीरेंद्र कुमार सिंह को बंदियों को अनधिकृत सुविधा दिलाने के मामले में बर्खास्त किया गया है।

यह आदेश ‘कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं’ के महानिदेशक अरविंद कुमार ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। गौरतलब है कि बागपत जेल में माफिया डॉन प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की नौ जुलाई 2018 को जेल में बंद एक अन्य बंदी सुनील राठी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद जेलर उदय प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया था और जिला कारागार कानपुर के अधीक्षक को इस मामले में जांच अधिकारी बनाया गया था।

रिपोर्ट में लापरवाही बरते जाने की बात सामने आने पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। पूर्व बसपा विधायक से रंगदारी मांगने के आरोप में मुन्‍ना बजरंगी की बागपत की अदालत में पेशी होनी थी। उसे झांसी से बागपत लाया गया था, पेशी से पहले ही जेल के अंदर उसे गोली मार दी गई थी।

सुनील राठी को मुन्ना बजरंगी की हत्या में आरोपी बनाया गया था, उस वक्त सुनील राठी भी बागपत जेल में बंद था। मुन्ना बजरंगी पर हत्या, लूट, रंगदारी के दर्जनों मामले दर्ज थे। वहीं मेरठ जेल के डिप्टी जेलर रहे धीरेंद्र कुमार सिंह को 2013 में एक निजी समाचार चैनल के स्टिंग आपरेशन में बंदियों को अनधिकृत सुविधा दिलाने हेतु मीडिया कर्मियों से वार्ता एवं भ्रष्टाचार से संबंधित मामले में दोषी पाया गया।

इस मामले की जांच उप महानिरीक्षक कारागार बरेली को दी गयी थी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमुन्ना बजरंगी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज