लाइव न्यूज़ :

9 मई का इतिहास : 22 साल बाद बनकर तैयार हुआ ताजमहल, मेवाड़ के राणा प्रताप का जन्म

By भाषा | Published: May 09, 2020 1:42 PM

विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत और दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्दे2012 - अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को समर्थन दिया। 1960 : अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने पहली गर्भनिरोधक गोली को मंजूरी दी।

इतिहास के पन्ने पलटते हुए आज हम नौ मई तक आ पहुंचे हैं। यह दिन कई मायने में खास है। मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनाया गया मोहब्बत का अजीम शाहकार ताजमहल नौ मई के दिन ही बनकर पूरा हुआ था। इसके अलावा नौ मई का दिन एक दुखद घटना का गवाह भी बना जब 1993 में आज के दिन ही दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगों की मौत हुई।

देश-दुनिया के इतिहास में नौ मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1502 : दुनिया के सबसे बड़े खोजी यात्री और नयी दुनिया के खोजकर्ता माने जाने वाले क्रिस्टोफर कोलंबस ने एशिया का रास्ता तलाश करने के लिए स्पेन के कादिज से अपनी चौथी यात्रा शुरू की।

1540 : मेवाड़ के राणा प्रताप का जन्म।

1653 : विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत और दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ।

1689 : अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।

1866 : महान नेता, समाज सुधारक एवं विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म।

1874 : बंबई (अब मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्राम कार शुरू हुई।

1946 : डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुआई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ।

1947 : वैश्विक वित्तीय संस्था विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया। दूसरे विश्व युद्ध के बाद पुनर्निर्माण के लिए फ्रांस ने 50 करोड़ डालर का कर्ज मांगा था और 1944 में स्थापित विश्व बैंक ने उसे इससे आधा अर्थात 25 करोड़ डालर का कर्ज दिया।

1955 : पश्चिम जर्मनी नाटो का सदस्य बना और फ्रांस स्थित नाटो मुख्यालय में जर्मनी का ध्वज फहराया गया।

1960 : अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने पहली गर्भनिरोधक गोली को मंजूरी दी।

1975 : पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी।

1986 : पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे का निधन।

1993 : दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगों की मौत।

2012 - अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को समर्थन दिया। 

टॅग्स :ताज महलमहाराणा प्रताप जयंती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई, जम्मू-कश्मीर और वाराणसी में भारी मात्रा में पर्यटक पहुंचे

भारतदिल्ली के बाद अब ताज महल पहुंचा यमुना नदी का पानी, 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

भारतDelhi Flood Updates: यमुना नदी ने आगरा में ताज महल की दीवारों को छू लिया

भारतभाजपा विधायक ने की 'ताजमहल' और 'कुतुबमीनार' को तोड़ने की मांग, बोले- "शाहजहां-मुमताज़ के मोहब्बत की कहानी झूठी है"

बॉलीवुड चुस्की'शहजादा' का प्रमोशन करने कार्तिक आर्यन और कीर्ति सेनन पहुंचे ताजमहल, शेयर की तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतक्या होती है असॉल्ट राइफल? भारतीय सेना के पास किन असॉल्ट राइफल्स का करती है इस्तेमाल, जानें

भारतVIDEO: आप सांसद राघव चड्ढा और पत्नी परिणीति चोपड़ा ने सिद्दिविनायक मंदिर के दर्शन किए, दो माह से अधिक समय के बाद दिखे साथ

भारतLok Sabha Elections 6th Phase: '25 मई छुट्टी का नहीं, ड्यूटी का दिन है', एलजी विनय सक्सेना की दिल्ली के वोटरों से अपील

भारतArrah Seat Lok Sabha Elections 2024: वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में जय श्री राम के नारे के साथ भाषण शुरू, अमित शाह ने कहा- बिहार में 40 सीट जीतेंगे और घमंडिया गठबंधन शून्य पर आउट

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: 4 जून के बाद लालू यादव नमाज पढ़ते नजर आएंगे!, मुसलमान को पूरा आरक्षण दिए जाने की वकालत पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह