लाइव न्यूज़ :

'समय पर शादी करें और जब तक जनसंख्या नियंत्रण कानून न आ जाए 5-6 बच्चे पैदा करे हर सनातनी' - बोले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर

By शिवेंद्र राय | Updated: February 20, 2023 10:30 IST

वृंदावन में ठाकुर प्रियाकान्त जी मंदिर के संस्थापक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि जब तक जनसंख्या नियंत्रण कानून न आ जाए, तब तक हर सनातनी को ज्यादा से ज्यादा संतानें पैदा करनी चाहिए। इसके लिए समय पर शादी करें और पांच-छह बच्चे पैदा करें।

Open in App
ठळक मुद्देअनुमान के मुताबिक 2021 में भारत की जनसंख्या 140.76 करोड़ थी2011 में हुए जनगणना के आंकड़ों के अनुसार यह संख्या 121 करोड़ थीभारत की कुल आबादी में 79.8% हिंदू और 14.2% मुस्लिम हैं

नागपुर: लगातार बढ़ती जनसंख्या और घट रहे संसाधनों के बीच जहां एक तरफ जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग हो रही है वहीं दूसरी तरफ कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील कर रहे हैं। भागवत कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज नागपुर के एक कार्यक्रम में दिए गए बयान के कारण चर्चा में हैं।

देवकीनंदन ठाकुर इस कार्यक्रम में कहा, "जब तक जनसंख्या नियंत्रण कानून न आ जाए, हर सनातनी को पांच से छह बच्चे पैदा करने चाहिए। जनसंख्या पर आज तक नियंत्रण नहीं हो पाया है। कोई सोच भी नहीं सकता है कि कितना बड़ा जनसंख्या विस्फोट हुआ है। 4 बीबी और 40 बच्चे जैसे मामलों पर कोई बोलने वाला नहीं है।"

वृंदावन में ठाकुर प्रियाकान्त जी मंदिर के संस्थापक देवकीनंदन ठाकुर ने आगे कहा, "मेरा कहना है कि जब तक जनसंख्या नियंत्रण कानून न आ जाए, तब तक हर सनातनी को ज्यादा से ज्यादा संतानें पैदा करनी चाहिए।  इसके लिए समय पर शादी करें और पांच-छह बच्चे पैदा करें।"

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने इस दौरान सनातन बोर्ड के गठन की मांग भी की है और कहा कि भारत तब तक ही धर्मनिरपेक्ष देश है जब तक सनातन को मानने वाले बहुसंख्यक हैं। 

बता दें कि अनुमान के मुताबिक 2021 में भारत की जनसंख्या 140.76 करोड़ थी। वहीं 2011 में हुए जनगणना के आंकड़ों के अनुसार यह संख्या 121 करोड़ थी। 2011 के आंकड़ों के अनुसार देश में 96.63 करोड़ हिंदू और 17.22 करोड़ मुस्लिम हैं। भारत की कुल आबादी में 79.8% हिंदू और 14.2% मुस्लिम हैं। इनके बाद ईसाई 2.78 करोड़ (2.3%) और सिख 2.08 करोड़ (1.7%) हैं। बौद्ध और जैन धर्म को मानने वालों की आबादी 1% से भी कम है।

2001 की तुलना में 2011 में भारत की आबादी 17.7% तक बढ़ गई थी। इस दौरान मुसलमानों की आबादी सबसे ज्यादा करीब 25% तक बढ़ी थी जबकि हिंदू 17% से कम बढ़े थे। बढ़ती हुई जनसंख्या को देखते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग भी हो रही है। 

टॅग्स :Vrindavanभारतभारत सरकारइस्लामislam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतमहाराष्ट्र: बोइंग 777 की मरम्मत की मजदूरी ₹85 प्रति घंटे, आमरण अनशन पर बैठे एआईईएसएल एमआरओ के इंजीनियर और तकनीशियन

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की