लाइव न्यूज़ :

स्वर्ण मंदिर धमाका: मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ता और एफएसएल की टीम, स्थानीयों ने पुलिस से किया था गहन जांच की मांग

By भाषा | Updated: May 8, 2023 14:10 IST

धमाके पर बोलते हुए अमृतसर के एडीसीपी मेहताब सिंह ने बताया है कि “हम जांच कर रहे हैं। यहां स्थिति सामान्य है। बम निरोधक दस्ते और एफएसएल की टीमें यहां हैं। एक व्यक्ति के पैर में मामूली चोट आई है।”

Open in App
ठळक मुद्देअमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास आज एक और धमाका हुआ है। इससे पहले इसी स्थान पर एक और धमाका भी हुआ था। ऐसे में विस्फोट की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते और एफएसएल की टीमें वहां पहुंच गई है।

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ पर सोमवार को सुबह उस स्थान के पास एक अन्य विस्फोट हुआ, जहां छह मई को विस्फोट हुआ था। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को हुए विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी तरह के नुकसान की खबर है। विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। 

पहले जहां विस्फोट हुआ था वहीं एक और धमाका हुआ है

मामले में बोलते हुए पुलिस ने बताया है कि यह विस्फोट स्वर्ण मंदिर की ओर जाने वाली ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ पर उसी स्थान के पास हुआ, जहां शनिवार को विस्फोट हुआ था। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, विस्फोट सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ है। पुलिस व फोरेंसिक विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के लिए नमूने जुटाना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों ने दोनों विस्फोटों की गहन जांच की मांग की है। 

जांच में जुटी टीम

धमाके की खबर मिलते ही घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ता और एफएसएल की टीम पहुंच गई है। वे जांच के लिए नमून एकत्र कर रहे और इस आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। मामले में बोलते हुए अमृतसर के एडीसीपी मेहताब सिंह ने एएनआई को बताया, “हम जांच कर रहे हैं। यहां स्थिति सामान्य है। बम निरोधक दस्ते और एफएसएल की टीमें यहां हैं। एक व्यक्ति के पैर में मामूली चोट आई है।”

बता दें कि जांच टीम के अधिकारी घटनास्थल और उसके आस-पास इलाके की सही से जांच कर रहे है। उधर घटना पर बोलते हुए अमृतसर पुलिस ने कहा है कि "अमृतसर में हुए विस्फोट से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है। स्थिति नियंत्रण में है। विस्फोट की जांच की जा रही है और घबराने की जरूरत नहीं है।"

स्थानियों ने गहन जांच की मांग की है

स्वर्ण मंदिर में पिछले 20 साल से रोजाना आने वाले जसबीर सिंह पट्टी ने कहा कि विस्फोटों ने श्रद्धालुओं में दहशत पैदा कर दी है और पुलिस को इन घटनाओं की गहन जांच करनी चाहिए। गत शनिवार को हुए विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया था और कुछ इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूटकर बिखर गए थे।  

टॅग्स :पंजाबबमअमृतसरGolden Temple
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला