लाइव न्यूज़ :

पकड़ा गया बिहार सरकार का एक और धनकुबेर कर्मचारी, निगरानी ब्यूरो को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पास से मिले 12 लाख रुपए कैश और एक किलो सोना

By एस पी सिन्हा | Updated: April 2, 2022 19:49 IST

बिहार के निगरानी ब्यूरो द्वारा की गई छापेमारी में आरोपी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार के घर से  12 लाख रुपए नकद और एक किलो सोना मिला है। निगरानी विभाग की ओर से दी गई प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार के आवास से टीम को हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और दिल्ली में करोड़ों रुपये के आलीशान घर और फ्लैट के कागजी दस्तावेज भी मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघूसखोर अधिकारी संतोष कुमार का हाजीपुर में एक आलीशान घर है और बैंक में भी करोड़ों रुपया जमा हैनिगरानी विभाग को आरोपी अधिकारी के घर से दिल्ली में दो फ्लैट के कागज भी बरामद हुए हैंनिगरानी टीम ने संतोष कुमार के मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पटना स्थित घरों पर एक साथ छापा मारा

पटना: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी ब्लॉक में पदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार भ्रष्टाचार की खान में धंसा हुआ बड़ा भारी धनकुबेर निकला।

बिहार के निगरानी ब्यूरो द्वारा की गई छापेमारी में आरोपी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार के घर से  12 लाख रुपए नकद और एक किलो सोना मिला है।

इस छापेमारी के संबंध में निगरानी विभाग की ओर से दी गई प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार के आवास से टीम को हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और दिल्ली में करोड़ों रुपये के आलीशान घर और फ्लैट के कागजी दस्तावेज भी मिले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष कुमार का हाजीपुर में आलीशान घर के अलावा बैंक में भी करोड़ों रुपया जमा है। इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में भी दो फ्लैट और 10 लाख रुपये मूल्य के किसान विकास पत्र भी बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि निगरानी टीम ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार के मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पटना स्थित घरों को काफी अच्छे से खंगाला है। छापेमारी के दौरान यह भी पता चला है कि मुजफ्फरपुर में लोगों द्वारा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार को  सप्लाई माफिया कहा जाता है।

बताया जाता है कि इस भ्रष्ट अधिकारी ने सरकारी योजनाओं में जालसाजी और हेराफेरी से करोड़ों रुपये की अकूत संपत्ति अर्जित की है।जिसमें मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित ग्रैंड मॉल में करीब डेढ़ करोड़ रुपये से उसने दो दुकानों को खरीदा है।

इस मामले में एक और आश्चर्यजनक खुलासा हुआ कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार ने निगरानी विभाग या अन्य विजिलेंस की टीम की  आंख में धूल झोंकने के लिए ग्रैंड मॉल में खरीदी गई दोनों दुकानों का रजिस्ट्रेशन अपनी पत्नी के नाम पर कराया था।

लेकिन बाद में  प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार को लगा कि पत्नी के नाम से दोनों दुकानों के होने पर निगरानी विभाग को शक हो सकता है, इसलिए ग्रैंड मॉल में उसमें अपने नाम की जगह अपने ससुर का नाम दे दिया था।

छापेमारी के बाद निगरानी ब्यूरो  प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार तलाशी कर रही है। बताया जाता है कि यह भ्रष्ट अफसर बीते कई सालों से मुजफ्फरपुर जिले में ही पदस्थापित है और वहीं से अपने गोरख धंधे को जारी रखे हुए था लेकिन आखिरकार वो निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ ही गया। 

टॅग्स :बिहारपटनाVigilance BureauVigilance Directorate
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह