लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने बिश्नोई ब्रदर्स को वांटेड घोषित किया, सलमान खान के घर फायरिंग केस में जोड़ी नए धाराएं

By अंजली चौहान | Published: April 21, 2024 9:56 AM

Salman Khan House Firing Case: जांच के दौरान पता चला कि अनमोल बिश्नोई से जुड़ा फेसबुक अकाउंट गोलीबारी की घटना वाले दिन ही बनाया गया था

Open in App

Salman Khan House Firing Case: एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई पर शिकंजा और कस दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने केस में तीन नए धाराएं जोड़ी है और लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को वांटेड घोषित किया है। अनमोल बिश्नोई के खिलाफ मुंबई में यह पहला मामला है। अनमोल की पहचान उस व्यक्ति के रूप में की गई जिसने अभिनेता के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के संबंध में उनसे संपर्क बनाए रखा था।

पुलिस ने जिन तीन नई धाराओं को जोड़ा है उसमें भारतीय दंड संहिता 506(2) (जान से मारने की धमकी देना), 115 (अपराध नहीं किया गया) और 201 (अपराध के सबूत नष्ट करना, गलत जानकारी देना) शामिल हैं।

अनमोल बिश्नोई ने ली हमले की जिम्मेदारी 

पुलिस के मुताबिक, जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई ने गिरफ्तार किए गए शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता से संपर्क किया था। जब सागर चंडीगढ़ में था, तो अनमोल ने अपने एक सहयोगी के माध्यम से फोन पर उससे बात की। 14 अप्रैल को मुंबई में सलमान खान के आवास पर खतरनाक हमले के तुरंत बाद, कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े अनमोल बिश्नोई ने हमले की जिम्मेदारी ली।

अनमोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घोषणा की कि हमला सिर्फ एक "ट्रेलर" था और चेतावनी दी कि अगली बार, गोलियाँ अभिनेता के आवास की दीवारों को निशाना बनाकर नहीं की जाएंगी। अनमोल बिश्नोई के फेसबुक पोस्ट में लिखा है, "सलमान खान, हमने आपको ट्रेलर दिखाने के लिए ऐसा किया है। ताकि, आपको हमारे पास मौजूद ताकत का अंदाजा हो जाए और आप हमारी परीक्षा न लें। यह आपके लिए पहली और आखिरी चेतावनी है। इसके बाद इससे दीवारों या किसी खाली घर पर गोलियां नहीं चलाई जाएंगी।''

मुंबई पुलिस ने जब जांच कि तो पता चला कि अनमोल बिश्नोई से जुड़ा फेसबुक अकाउंट गोलीबारी की घटना वाले दिन ही बनाया गया था। क्रिएट किया गया अकाउंट एक विदेशी नंबर से बनाया गया था। फेसबुक अकाउंट का आईपी पता पुर्तगाल का पाया गया।

बता दें कि आरोपी सागर और विक्की दोनों जलंधर में कमाने गए थे जहां उनका संपर्क लॉरेंस गैंग से हो गया। दोनों ने सलमान खान के घर फायरिंग करने के लिए कई दिनों तक रैकी की थी और वह मुंबई में घटना को अंजाम देने के बाद गुजरात भाग गए थे। हालांकि, गुजरात पुलिस ने उन्हें कच्छ से पकड़ कर  मुंबई पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल दोनों पुलिस हिरासत में हैं। 

टॅग्स :सलमान खानमुंबई पुलिसबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमहाराष्ट्र: डेटिंग ऐप पर योगा टीचर को मिला प्यार! इंग्लैंड से भेजा गिफ्ट, फिर प्रेमिका के खाते से उड़ा लिए 3.36 लाख

बॉलीवुड चुस्कीSikandar: सलमान खान की हीरोइन बनेंगी रश्मिका मंदाना, 'सिकंदर' में कास्ट किए जाने पर एक्ट्रेस ने जताई खुशी, जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीहबी रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ अनबन की अफवाहों पर लगाया ताला, वेडिंग रिंग दिखाते हुए कही ये बात

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह के बाद दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया से रिमूव की शादी की फोटो, जानें क्या है माजरा?

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Residence Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवी गिरफ्तारी, शूटरों की रेकी करने में की मदद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टSukma Naxalite surrender: सिर पर 36 लाख रुपए का इनाम, दो महिला समेत छह नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

क्राइम अलर्टअमेरिका: 11 वर्षीय छात्र से क्लास में शिक्षिका ने किया.., पैरेंट्स भी शॉक, अब पुलिस हिरासत में

क्राइम अलर्टRajasthan: बेटे की लव मैरिज, मां को किया निर्वस्त्र, फिर हुई मारपीट, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

क्राइम अलर्टBengaluru: 4 माह में सड़क दुर्घटना से 310 लोगों की हुई मौत, ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

क्राइम अलर्टAmroha Wife-Husband Murder: किसान मुनेश का शव खेत में बनी मचान से फांसी पर लटकता मिला, पत्नी का शव अर्धनग्न अवस्था में कुछ दूरी पर, आखिर फोन पर क्या कहना चाहते थे दंपति