लाइव न्यूज़ :

शख्स ने 19 वर्षीय लड़की को 2 लाख रुपये में खरीदकर किया प्रेग्नेंट, फिर बच्चा लेकर हो गया फरार

By अनुराग आनंद | Updated: February 11, 2021 09:29 IST

छत्तीसगढ़ में 19 साल की एक लड़की को कथित तौर पर 2 लाख रुपये में बेच दिया गया था। खरीदने वाले शख्स ने लड़की को गर्भवती कर छोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देममता अग्रवाल नाम की महिला दो अन्य व्यक्तियों- शेफाली और केशव की मदद से मानव तस्करी रैकेट को चलाती थी। मध्य प्रदेश के रायसेन में नौकरी दिलाने के बहाने आरोपी महिला द्वारा लड़की से संपर्क किया गया और उसे फंसा लिया गया।

रायपुर:छत्तीसगढ़ में एक 19 वर्षीय लड़की को काम दिलाने के बहाने कथित तौर पर मानव तस्करी रैकेट ने अपना शिकार बना लिया। अब इस मामले में पता चला है कि इस मानव तस्करी रैकेट का संचालन ममता अग्रवाल नामक एक महिला करती थी। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, कथित तौर पर किशोरी को 2 लाख रुपये में बेचा गया था और उसे खरीदने वाले व्यक्ति द्वारा यह कीमत लगाया गया था। ममता अग्रवाल नाम की महिला दो अन्य व्यक्तियों- शेफाली और केशव की मदद से इस रैकेट को चलाती थी। 

मध्य प्रदेश के रायसेन में नौकरी दिलाने के बहाने आरोपी महिला द्वारा लड़की से संपर्क किया गया और उससे दोस्ती की गई। मानव तस्करी के इस रैकेट को चला रही महिला ने यह सबकुछ एक योजना के तहत किया। 

इसके बाद ममता अग्रवाल के कहने पर लड़की अपने माता-पिता को बताए बिना केशव नाम के शख्स के साथ काम करने के लिए तैयार हो गई। यही नहीं लड़की उस शख्स के साथ घर में किसी को बताए बिना फरार हो गई। किशोरी के माता-पिता को लगा कि वह किसी से संभव है कि प्रेम करती हो और वह उसके साथ रह रही होगी, इसलिए परिवार ने पुलिस को सूचित नहीं किया।

लड़की ने दिसंबर 2020 में बच्चे को जन्म दिया-

लड़की जब रायसेन पहुंची तो उसने महसूस किया कि उसके साथ धोखा हुआ है। केशव ने कथित तौर पर किशोरी से शादी की और बाद में उसने बताया कि शख्स ने उसे 2 लाख रुपये में खरीदा है। इस बीच, लड़की गर्भवती हो गई और उसने पिछले साल दिसंबर में एक बच्चे को जन्म दिया।

शख्स बच्चे के साथ अचानक एक दिन गायब हो गया-

दो महीने के बाद, केशव बच्चे के साथ अचानक एक दिन गायब हो गया। मीडिया ने बताया कि महिला किसी तरह जगदलपुर लौटने में सफल रही और उसने पुलिस से संपर्क किया। केशव की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की गई, जबकि दूसरी टीम ने शेफाली के घर पर छापे मारे और उसे दबोचने में कामयाब रही।

आरोपी केशव ने स्वीकार किया कि उसने बच्चे को ममता अग्रवाल को सौंप दिया-

सूचना मिलने के बाद एक्टिव पुलिस ने केशव को गिरफ्तार कर लिया है। केशव ने स्वीकार किया कि उसने बच्चे को ममता अग्रवाल को सौंप दिया है। पुलिस ने अग्रवाल का पता लगाने के लिए एक खोज शुरू की और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

टॅग्स :मानव तस्करीछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी