नई दिल्ली: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की मां चरण कौर (Charan Kaur) प्रेगनेंट हैं। खबरों की मानें तो वो जल्द ही बच्चे को जन्म दे सकती हैं। यह कोई नॉर्मल प्रेगनेंसी नहीं है बल्कि एक विशेष तकनीक के माध्यम से ऐसा होने जा रहा है। बताया ये भी जा रहा है कि इस बात को पुख्ता सिद्धू मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने किया है। असल में सिद्धू मूसेवाला की हत्या होने के बाद से घरवाले काफी दुखी थे और ऐसे में उनके लिए यह पल बड़ी खुशी से कम नहीं है।
इस तकनीक से होगा बच्चे का जन्मसिद्धू मूसेवाला की साल 2022 में घर से कुछ ही दूर जाते वक्त कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे भी थे। माता-पिता उनके जाने के बाद काफी दुखी थे और ऐसे में उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए आईवीएफ तकनीक से सिद्धू मूसेवाला के मां ने इसे कंसीव किया। अब खबर जो निकल के आ रही है वो ये है कि मार्च तक सिद्धू की मां बच्चे को जन्म दे सकती हैं। डॉक्टरों और परिवार वालों ने ये भी कंफर्म किया है अभी तक सब अच्छा चल रहा है।
सिद्धू मूसेवाला के चाचा चमकौर सिंह ने उनकी मां के प्रेगनेंट होने की जानकारी दी। लेकिन, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सुरक्षा कारणों से कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में मशूहर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में महिंद्रा बोलेरो और टोयोटा कोरोला दो मॉड्यूल का इस्तेमाल हुआ था। इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।