लाइव न्यूज़ :

किम जोंग उन ने पुतिन से मुलाकात की, यूक्रेन में जारी जंग को पवित्र युद्ध बताया, कहा- हमेशा राष्ट्रपति पुतिन के फैसलों का समर्थन करेंगे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: September 13, 2023 4:28 PM

किम जोंग उन मंगलवार को रूस पहुंचे थे। खास बात ये है कि किम जोंग किसी विमान से नहीं बल्कि बख्तरबंद ट्रेन से रूस पहुंचे। उत्तर कोरियाई नेता ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और कहा कि रूस पश्चिम के साथ एक पवित्र युद्ध लड़ रहा है और दोनों देश मिलकर "साम्राज्यवाद" से लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकिम जोंग उन ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की कहा- रूस पश्चिम के साथ एक पवित्र युद्ध लड़ रहा है कहा- हमेशा राष्ट्रपति पुतिन और रूसी नेतृत्व के फैसलों का समर्थन करेंगे

नई दिल्ली:  उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और कहा कि रूस पश्चिम के साथ एक पवित्र युद्ध लड़ रहा है और दोनों देश मिलकर "साम्राज्यवाद" से लड़ेंगे। किम ने  पुतिन से कहा कि रूस अपनी संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए आधिपत्यवादी ताकतों के खिलाफ एक पवित्र लड़ाई के लिए आगे आया है। हम हमेशा राष्ट्रपति पुतिन और रूसी नेतृत्व के फैसलों का समर्थन करेंगे। उत्तर कोरियाई नेता ने कहा कि साम्राज्यवाद के खिलाफ लड़ाई में हम एक साथ रहेंगे।

किम जोंग उन मंगलवार को रूस पहुंचे थे। खास बात ये है कि किम जोंग किसी विमान से नहीं बल्कि बख्तरबंद ट्रेन से रूस पहुंचे। उत्तर कोरिया के नेता की रूस यात्रा पर अमेरिका समेत पश्चिमी देशों की टेढ़ी नजरें हैं। माना जा रहा है कि इस दौरे पर किम जोंग उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच  यूक्रेन में जारी युद्ध के मद्देनजर हथियार खरीदने का सौदा हो सकता है। ये हथियार रूस खरीद सकता है जिसे यूक्रेन में इस्तेमाल किया जा सकता है।

 किम जोंग उन के रूस पहुंचने के बाद  क्रेमलिन द्वारा जारी की गई तस्वीरों से पता चलता है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को वोस्तोचन कोस्मोड्रोम में मुस्कुराते हुए उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से हाथ मिलाया। इसके बाद एक बैठक की शुरुआत हुई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़े दोनों देशों के बीच होने वाला हथियार सौदा यूरोप और अमेरिका के लिए चिंता की बात है।

उत्तर कोरिया के परमाणु-सक्षम हथियारों और युद्ध सामग्री कारखानों की जिम्मेदारी संभालने वाले शीर्ष सैन्य अधिकारी भी किम के साथ रूस पहुंचे हैं। मुलाकात के दौरान  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, किम ने उन्हें यात्रा के लिए आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया। महामारी के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा है।

दोनों नेता व्लादिवोस्तोक से लगभग 1,000 किलोमीटर दूर एक रूसी अंतरिक्ष बंदरगाह वोस्तोचन कोस्मोड्रोम में मिले। पुतिन ने कहा कि यह स्थान इसलिए चुना गया क्योंकि मॉस्को ने उत्तर कोरिया को उसके उपग्रह कार्यक्रमों में मदद करने की योजना बनाई थी। 

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रमों को सीमित करना चाहता है, जिसके लिए उसने उत्तर कोरिया के खिलाफ कई प्रतिबंध लगाए हैं। लेकिन अगर बदलते परिदृश्य में रूस पिछले दरवाजे से भी उत्तर कोरिया की मदद करता है तो ये अमेरिका और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के लिए खतरनाक हो सकता है। किम जोंग उन पुतिन से अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को मदद देने की अपील भी कर सकते हैं।

टॅग्स :किम जोंग उनउत्तर कोरियाव्लादिमीर पुतिनरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVladimir Putin Takes Oath: पुतिन ने रूसी राष्ट्रपति के रूप में पांचवां कार्यकाल शुरू किया, 2030 तक सत्ता में बने रहेंगे, देखें वीडियो

विश्वब्लॉग: यूक्रेन युद्ध में स्विट्जरलैंड का मध्यस्थता का प्रयास

विश्वRussia-Ukraine war: यूक्रेन को SAMP/T एयर डिफेंस सिस्टम देने जा रहा है इटली, प्रधानमंत्री मेलोनी जी7 सम्मेलन के दौरान करेंगी घोषणा

विश्वRussia-Ukraine war: यूक्रेनी सेना के पांव अब उखड़ने लगे हैं, सेना के कमांडर-इन-चीफ ने माना हथियारों की भारी कमी, अमेरिका ने गोला बारूद भेजना शुरू किया

भारतLok Sabha Elections 2024: "मोदी 'नए पुतिन' बन रहे हैं, केवल दूसरे की आलोचना करते हैं, ये नहीं बताया 10 सालों में क्या किया", शरद पवार का प्रधानमंत्री पर निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वWatch: न्यूयॉर्क की सड़क पर महिला के साथ बर्बरता, शख्स ने बेल्ट से दबाया गला, फिर की रेप करने की कोशिश

विश्वभारतीय चुनावों में हस्तक्षेप के रूसी आरोपों को अमेरिका ने किया खारिज, जानें क्या कहा

विश्व"अगर मजबूर किया गया, तो इजरायल हमास के खिलाफ युद्ध में अकेला खड़ा होगा": पीएम नेतन्याहू

विश्वएनएसए अजीत डोभाल ने ब्रिटेन के अपने समकक्ष के सामने उठाया सिख कट्टरपंथ का मुद्दा, कहा- खालिस्तानी आतंकियों पर लगाम लगाएं

विश्वरूस का दावा- भारतीय आम चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा अमेरिका, देखें वीडियो